BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 11:58 PM
  • 16.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  2. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  3. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  4. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  5. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  6. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  7. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  8. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  9. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  10. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  11. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  12. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  13. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  14. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  15. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद

झारखंड सरकार ‘आयुष्मान भारत योजना’ को बंद कराने की साजिश कर रही है : भाजपा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 फ़रवरी 2025, 11:16 PM IST
झारखंड सरकार ‘आयुष्मान भारत योजना’ को बंद कराने की साजिश कर रही है : भाजपा
Read Time:3 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की सरकार पर ‘आयुष्मान भारत योजना’ के लाभ से गरीबों और जरूरतमंदों को वंचित करने की साजिश का आरोप लगाया है।

पार्टी के प्रवक्ता अजय साह ने गुरुवार को रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जिस ‘आयुष्मान भारत योजना’ का लाभ पूरे देश में जरूरतमंदों को मिल रहा है, उसी योजना को झारखंड सरकार बंद करने की तैयारी कर रही है।

अजय साह ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी उस आदेश का उल्लेख किया, जिसमें आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने के नए नियमों का प्रावधान किया गया है। इस आदेश के अनुसार, अब केवल उन्हीं अस्पतालों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा, जो शहरी क्षेत्रों में कम से कम 50 बिस्तरों और ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम 30 बिस्तरों की सुविधा रखते हैं।

उन्होंने आशंका जताई कि इस आदेश के लागू होने के बाद पूरे झारखंड में मुश्किल से 15 अस्पताल ऐसे रह जाएंगे, जो इस योजना का लाभ प्रदान कर पाएंगे।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार पूरी तरह ‘वित्तीय कुप्रबंधन’ में फंस चुकी है, जिसके चलते विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में कटौती की जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग ने जानबूझकर ऐसे नियम बनाए हैं, जिनसे राज्य के अधिकांश अस्पताल इस योजना से बाहर हो जाएं, जिससे सरकार को योजना के फंड में कटौती करने का अवसर मिल जाए।

अजय साह ने झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने छोटे अस्पतालों में कथित भ्रष्टाचार रोकने के लिए उन्हें योजना से बाहर करने की बात कही थी।

उन्होंने मांग की कि सरकार उन अस्पतालों के नाम और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करे। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं यह निर्णय बड़े कॉर्पोरेट अस्पतालों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तो नहीं लिया गया है।

प्रेस वार्ता में मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक भी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *