BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 03:12 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  2. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  3. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  4. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  5. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  6. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  7. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  8. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  9. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  10. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  11. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  12. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  13. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  14. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  15. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात

‘डबल डेटिंग’ करने वाली कांग्रेस दिल्ली चुनाव में खाता नहीं खोल पाई : अनुराग ठाकुर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 फ़रवरी 2025, 10:10 PM IST
‘डबल डेटिंग’ करने वाली कांग्रेस दिल्ली चुनाव में खाता नहीं खोल पाई : अनुराग ठाकुर
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस के हाथ फिर निराशा लगी है। इस चुनाव में कांग्रेस का स्कोर शून्य रहा है। इसी के साथ ही कांग्रेस ने शून्य की हैट्रिक लगाई है। 2015, 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई थी। कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने जोरदार निशाना साधा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग डबल डेटिंग कर रहे थे, उनका दिल्ली में खाता भी नहीं खुल पाया है। जीरो की हैट्रिक का रिकॉर्ड राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने बनाया है। कांग्रेस को अब चिंतन करने की जरूरत है कि यह डबल डेटिंग करने से क्या हासिल हुआ है।

लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये लोग कभी साथ थे। लेकिन, जब ठगों का गठबंधन होता है, तो वह ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता। दिल्ली चुनाव में यह देखने को मिला जब दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने लगीं।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि दिल्ली में हमारी जीत हुई है। मैं दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। यह भाजपा का सुशासन कल्याण मॉडल है। लोग पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि वह दिल्ली को विकास की पटरी पर लाएंगे।

=भाजपा सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कहा कि अरविंद केजरीवाल के हारने पर दिल्ली वाले खुश हैं। शायद आतिशी भी अपनी विधानसभा में इसी का जश्न मना रही हैं।

दिल्ली में भाजपा के सीएम फेस पर भाजपा सांसद ने कहा कि यह फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। मैं विश्वास के साथ दिल्ली के लोगों को कहना चाहता हूं कि जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, वह उन वादों को पूरा करने का काम करेगा जो चुनाव के दौरान हमने किए हैं।

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव पर भाजपा की जीत पर भाजपा सांसद ने कहा कि पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाओं का असर है कि यहां की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *