BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 11:28 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  2. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  3. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  4. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  5. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  6. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  7. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  8. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  9. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  10. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  11. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  12. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  13. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  14. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  15. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार

डॉ सिंह के समाधि स्थल को लेकर बात मान ले सरकार तो अच्छा : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 दिसंबर 2024, 11:10 PM IST
डॉ सिंह के समाधि स्थल को लेकर बात मान ले सरकार तो अच्छा : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष
Read Time:3 Minute, 25 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद गुरजिंदर सिंह रंधावा और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर पूर्व प्रधानमंत्री को सम्मान नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस सांसद गुरजिंदर सिंह रंधावा ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “मनमोहन सिंह को पंजाब और विशेष रूप से सिख समुदाय कभी नहीं भूल सकता, क्योंकि उन्होंने देश के लिए ऐसा काम किया जो कोई और नहीं कर सकता था। जब भारत में आर्थिक संकट आया, तब उन्होंने उसे बेहद समझदारी से संभाला और देश को आगे बढ़ाया। जो काम उन्होंने किया, वह गुरु के बताए रास्ते के अनुरूप था, लेकिन दुर्भाग्य से भाजपा ने उनकी इस महानता का उचित सम्मान नहीं किया। उन्होंने हमेशा संस्कार और मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दी।”

कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा, “वह बहुत ही महान शख्सियत थे। आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेंगी। देश की सत्ताधारी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों की भावनाओं की, सिख समुदाय की और कांग्रेस पार्टी की बात मान लेते तो बहुत अच्छा होता। वह देश के पहले सिख प्रधानमंत्री थे। उनकी चर्चा दुनिया में होती है इसलिए हमने सरकार से हाथ जोड़कर गुजारिश की थी कि उनके अंतिम सरकार के लिए अच्छी जगह दी जाए।”

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने उस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसी जगह करने की मांग की गई थी, जहां उनके सम्मान में एक स्मारक बनाया जा सके।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि “सुबह कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर प्रस्ताव दिया था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार एक ऐसी जगह किया जाए, जहां उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए एक स्मारक बनवाया जा सके। देश के लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि भारत सरकार उनके वैश्विक कद, असाधारण उपलब्धियों और दशकों तक राष्ट्र की सेवा के अनुरूप उनके अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए स्थान क्यों नहीं खोज पा रही है। यह कुछ और नहीं, बल्कि भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जानबूझकर अपमान है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *