BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 09 अप्रैल 2025 03:32 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दक्षिण कोरिया : 3 जून को होगा राष्ट्रपति चुनाव, सरकार का फैसला
  2. आईपीएल 2025 : प्रियांश आर्या के शतक से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त
  3. गांधी-नेहरू-पटेल पर केंद्रित रही कांग्रेस कार्यसमिति की पहले दिन की बैठक
  4. मुर्शिदाबाद हिंसा पर राज्यपाल सख्त, कहा- अशांति फैलाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
  5. भारत और यूएई ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर किए हस्ताक्षर
  6. भाजपा नेताओं का टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर महिला विरोधी होने का आरोप
  7. अधिवेशन में विदेश नीति समेत आर्थिक संकट पर हुई चर्चा : राजीव शुक्ला
  8. वक्फ संशोधन मामला : केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट याचिका
  9. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, जायड्स अस्पताल में भर्ती
  10. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं और वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
  11. देश भर में आज से लागू हुआ नया वक्फ कानून, केंद्र ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन
  12. गुजरात में कांग्रेस की जड़ें मजबूत, मतदाताओं से फिर जुड़ने की जरूरत : सचिन पायलट
  13. मुद्रा योजना से मिली उड़ान : सिलवासा के सुरेश ने शुरू की पैकिंग मटेरियल कंपनी, पीएम मोदी से की मुलाकात
  14. दादी रतन मोहिनी के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख
  15. कांग्रेस ने सरदार पटेल और बाबा साहेब का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

तमिलनाडु: पर्यटन मंत्री राजेंद्रन ने सेलम में विस्तारित बस रूट सेवाओं का किया उद्घाटन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 11:16 PM IST
तमिलनाडु: पर्यटन मंत्री राजेंद्रन ने सेलम में विस्तारित बस रूट सेवाओं का किया उद्घाटन
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

सेलम। तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री राजेंद्रन ने रविवार को सेलम जिले के न्यू बस स्टैंड से विस्तारित बस रूट सेवाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों, किसानों और आम जनता की परिवहन जरूरतों को पूरा करना है। इसी के तहत पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है और नई बस सेवाओं की शुरुआत की जा रही है। मंत्री ने कहा कि इन प्रयासों से लोगों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

विस्तारित रूट में प्रमुखतः दो नई सेवाएं शामिल की गई हैं। इनमें सेलम सबअर्बन बस स्टैंड से पचमलाई तक की सेवा अब चेंगट्टुपट्टी और उप्पिलियापुरम तक विस्तारित की गई है तथा सेलम सिटी बस स्टैंड से थोलासम्पट्टी तक की सेवा को ओमालूर होते हुए वनथसमपट्टी तक बढ़ाया गया है।

मंत्री राजेंद्रन ने कहा कि जनता की मांग के अनुसार और भी नई बस रूट सेवाएं जल्द शुरू की जाएंगी। इसके लिए परिवहन विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन परिवर्तनों का उद्देश्य विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को फायदा पहुंचाना है।

इस दौरान, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने सरकार का आभार जताया। लोगों ने कहा कि इसकी काफी समय से मांग की जा रही थी। अब इससे परिवहन सुविधा आसान हो जाएगी। इस दौरान मंत्री भी लोगों से मिलकर उनकी अन्य मांगों को आगे ले जाने के लिए आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम में सेलम वेस्ट के विधायक अरुल, तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक जोसेफ डायस, महाप्रबंधक गोपालकृष्णन, सेलम वेस्ट जिला राजस्व अधिकारी मनोहरन, परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे। साथ ही, सेलम जिला कलेक्टर बृंदा देवी भी मौजूद रहीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *