BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 04:48 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक, महिलाएं असुरक्षित : एल मुरुगन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2025, 8:32 PM IST
तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक, महिलाएं असुरक्षित : एल मुरुगन
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

चेन्नई। केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने शनिवार को तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं अब अकेले चलने में असुरक्षित महसूस करती हैं और यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। तमिलनाडु में कानून व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ है और मौजूदा समय में भयावह स्थिति‍ है।

मुरुगन ने अलंदूर विधानसभा क्षेत्र के नांगनल्लूर में भाजपा मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया और पार्टी का झंडा फहराया। भाजपा कार्यालय को पार्टी के झंडे के रंगों में रंगा गया था।

उद्घाटन के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके सबसे ज्यादा सदस्य हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जिलों में पार्टी कार्यालयों की स्थापना पर जोर दिया है, ताकि पार्टी का नेटवर्क मजबूत हो सके। भाजपा की कई योजनाएं जैसे कि पेयजल योजना, घर निर्माण योजना और मुफ्त गैस कनेक्शन समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाती हैं। 2026 में तमिलनाडु में भाजपा गठबंधन सरकार बनाएगी।”

मुरुगन ने यह भी याद दिलाया कि भाजपा ही वह पार्टी है, जिसने महिलाओं के लिए 33 प्रत‍िशत आरक्षण प्रदान किया और तमिल संस्कृति को गर्व से बढ़ावा दिया। भाजपा ही वह पार्टी है, जो तमिलनाडु के विकास और संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र में तमिल भाषा की आवाज उठाने की सराहना करते हुए मुरुगन ने कहा कि दुनिया भर के कई देशों कई देशों में तमिल सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कांग्रेस और डीएमके पर भी निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस और डीएमके ने तमिल भाषा के लिए क्या किया है? प्रधानमंत्री मोदी तमिल भाषा के बारे में चिंतित हैं और उन्होंने जल्लीकट्टू को फिर से शुरू कराया।”

मुरुगन ने यह भी बताया कि मोदी सरकार ने मछुआरों के कल्याण के लिए 40,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं और उन्हें ऋण सहायता प्रदान की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *