BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 03:12 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  2. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  3. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  4. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  5. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  6. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  7. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  8. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  9. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  10. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  11. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  12. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  13. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  14. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  15. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात

तमिलनाडु : राज्यपाल आर.एन. रवि के खिलाफ सड़क पर उतरी डीएमके

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 जनवरी 2025, 1:17 PM IST
तमिलनाडु : राज्यपाल आर.एन. रवि के खिलाफ सड़क पर उतरी डीएमके
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि के खिलाफ डीएमके सड़क पर उतर आई है। पार्टी के संगठन सचिव आर.एस. भारती के नेतृत्व में 5,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सैदापेट क्षेत्र में इस प्रदर्शन में भाग लिया। राज्यपाल रवि ने विधानसभा में राज्य सरकार के पारंपरिक संबोधन को पढ़ने से इनकार कर दिया था। इसे डीएमके ने अपने लोगों की उपेक्षा बताया है।

विरोध प्रदर्शन में डीएमके के प्रमुख नेता जैसे उप महासचिव कनिमोझी, सांसद दयानिधि मारन, राज्यसभा सांसद गिरिराजन और कनिमोझी सोमू ने भी हिस्सा लिया। पार्टी का आरोप है कि राज्यपाल रवि तमिलनाडु और तमिल थाई वाज़्थु (राज्य और उसकी संस्कृति) की अनदेखी कर रहे हैं और उनके कार्यों को राज्य और लोगों का अपमान कर रहे हैं।

बता दें कि छह जनवरी को तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले राष्ट्रगान की जगह राज्य का पारंपरिक गीत पढ़ा गया, जिस पर राज्यपाल आपत्ति जताते हुए विधानसभा से बाहर चले गए थे।

विधानसभा और संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाने की परंपरा रही है। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से इस परंपरा को नजरअंदाज कर विधानसभा में राज्यगीत को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है, जिस पर अब राज्यपाल ने आपत्ति जताई।

इस संबंध में राज्यपाल ने कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर जानकारी दी। एक्स हैंडल पर कहा गया कि तमिलनाडु विधानसभा में आज एक बार फिर संविधान और राष्ट्रगान का अपमान किया गया। विधानसभा में राज्यपाल के आने पर केवल “तमिल थाई वाज़्थु” गाया गया, जबकि संविधान में राष्ट्रगान का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

एक्स पर आगे कहा गया कि राज्यपाल ने इस पर आपत्ति जताते हुए सदन को उसके संवैधानिक कर्तव्य की याद दिलाई और मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से राष्ट्रगान गाने का अनुरोध किया। लेकिन, उनके आग्रह को नजरअंदाज करते हुए राज्य सरकार ने राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया। इस अपमानजनक घटना पर राज्यपाल ने नाराजगी जताते हुए सदन छोड़ दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *