BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 04:19 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

तमिलनाडु : विरुधुनगर के पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, लाखों का नुकसान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 अप्रैल 2025, 10:37 PM IST
तमिलनाडु : विरुधुनगर के पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, लाखों का नुकसान
Read Time:2 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में सत्तूर के नजदीक मुथंडियापुरम गांव में एक पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट हुआ। अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री में जनहानि की खबर नहीं है।

घटना सुबह के समय हुई, जब गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि विस्फोट का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इस हादसे में करीब 50 लाख रुपये मूल्य के पटाखों का नुकसान हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि गोदाम बिना वैध परमिट के चल रहा था। रघुनाथन की करिसलपट्टी स्थित पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस हाल ही में नियमों के उल्लंघन के कारण अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। इसके बावजूद गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे गए थे, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। पुलिस ने गोदाम मालिक रघुनाथन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोदाम के आसपास पहले भी असुरक्षित गतिविधियां देखी गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना ने क्षेत्र में अवैध पटाखा भंडारण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मुद्दा फिर से उठा दिया है।

वहीं, दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गोदाम में सुरक्षा उपायों का अभाव था, जिसके कारण आग तेजी से फैली।

विरुधुनगर जिला प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में चल रहे अन्य पटाखा गोदामों की जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *