BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:50 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

दिलीप जायसवाल ने बिहार कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद बरकरार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 12:45 PM IST
दिलीप जायसवाल ने बिहार कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद बरकरार
Read Time:3 Minute, 41 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने नीतीश कुमार सरकार से राजस्व और भूमि सुधार मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने बीजेपी की ‘एक व्यक्ति, एक पद की नीति’ का पालन करते हुए ये निर्णय लिया। बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक रूप से दोनों पदों पर रहना ठीक नहीं था।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष का पद देकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसका मुझे निर्वहन करना है। प्रदेश का अध्यक्ष के पद का निर्वहन करने के लिए मैंने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

राजस्व और भूमि सुधार मंत्री के रूप में अपनी उपलब्धियों को साझा करते हुए, उन्होंने सरकारी रिकॉर्ड पर अपने विभाग के 14 करोड़ पृष्ठों के डिजिटलीकरण की ओर इशारा किया। कहा, “मैंने भूमि प्रशासन में बड़े सुधार किए और शासन में पारदर्शिता और दक्षता को प्राथमिकता दी। लोग मुझे मेरी ईमानदारी के लिए याद रखेंगे।”

जायसवाल ने कहा, “मैंने विभाग में भ्रष्टाचार भी खत्म किया और लोग इसका श्रेय मुझे देंगे।”

नीतीश कुमार सरकार के कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछे जाने पर, जायसवाल ने सीधी टिप्पणी से बचते हुए कहा कि निर्णय मुख्यमंत्री पर निर्भर है।

जायसवाल ने कहा, “यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष विशेषाधिकार है और वह तय करेंगे कि बिहार में कैबिनेट विस्तार कब होगा।”

बता दें, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कैबिनेट विस्तार पर चर्चा के लिए नीतीश कुमार से मुलाकात की है।

जायसवाल ने सीएम आवास में चौधरी और नीतीश कुमार की मुलाकात की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, “हम कुछ मुद्दों पर चर्चा के लिए सम्राट चौधरी से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात कर रहे हैं।”

बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा है। जिससे अधिकतम 36 मंंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल नीतीश कुमार सरकार में 30 मंत्री हैं।

कैबिनेट विस्तार में छह नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन बिहार में राजनीतिक परिदृश्य आने वाले दिनों में बड़े घटनाक्रम के लिए तैयार है।

जायसवाल ने इस बात पर जोर दिया कि उनका इस्तीफा आंतरिक अनुशासन के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता के अनुरूप है और आश्वस्त किया कि वह 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *