BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 04:01 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

‘दिल्ली को रिमोट कंट्रोल से चलाना चाहती है केंद्र’, रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर बोले महेश तपासे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 फ़रवरी 2025, 11:12 PM IST
‘दिल्ली को रिमोट कंट्रोल से चलाना चाहती है केंद्र’, रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर बोले महेश तपासे
Read Time:3 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) के प्रवक्ता महेश तपासे ने गुरुवार को बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण, महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम और महाकुंभ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर अपनी राय रखी।

महेश तपासे ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार दिल्ली को रिमोट कंट्रोल से चलाना चाहती है। हालांकि, मैं रेखा गुप्ता को ढेर सारी बधाई देता हूं। भाजपा की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह किसी भी शीर्ष पद पर किसी बड़े नेता को न बैठाए।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाना चाहती है और शायद यही कारण है कि उन्होंने किसी सक्षम या बड़े नेता को मुख्यमंत्री पद पर नहीं बिठाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेखा गुप्ता अच्छे से दिल्ली की जनता का नेतृत्व करेंगी।

महाराष्ट्र की राजनीति पर महेश तपासे ने कहा कि भाजपा और शिवसेना के बीच पिछले तीन दशकों का गठबंधन अब खत्म हो चुका है। अगर एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना का गठबंधन होता, तो एक सीनियर नेता को मुख्यमंत्री पद मिलता। उद्धव ठाकरे एक बड़े और सीनियर नेता हैं और पार्टी के मुखिया भी हैं। पवार साहब का हमेशा यही मानना है कि पार्टी का मुखिया ही मुख्यमंत्री बने, क्योंकि एक पार्टी में कभी भी दो-दो कंट्रोल नहीं हो सकते।

महेश तपासे ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अच्छा काम किया था और आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।

ममता बनर्जी के महाकुंभ वाले बयान पर तपासे ने कहा कि लोगों की आस्था से जुड़ी किसी भी चीज पर टिप्पणी करना गलत है। अगर किसी को कुंभ में जाना है तो वह जाए, अगर नहीं जाना है तो न जाए। यह एक व्यक्तिगत आस्था का मामला है और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। राजनीति में आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग कुंभ मेले में आस्था के साथ जाते हैं, उनके लिए यह एक आध्यात्मिक यात्रा होती है और अगर किसी को ऐसा नहीं लगता तो वह न जाए। इस विषय पर किसी प्रकार की राजनीतिक टिप्पणी करना गलत है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *