BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 02 जून 2025 03:47 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. नागालैंड में एनसीपी के सभी सात विधायक एनडीपीपी में शामिल, अजित पवार ने कहा- ‘नहीं हो रहा था उनका कोई काम’
  2. महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक
  3. जीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पार
  4. दिल्ली भगाओ, पंजाबी लाओ : ‘आप’ की अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत, पटियाला में जोरदार प्रदर्शन
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डेनमार्क के पूर्व राजदूत ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बताया ‘भारत का सच्चा रक्षक’
  6. ममता बनर्जी ने बंगाल को बनाया घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार का केंद्र, हिंदुओं के साथ हुआ दुराचार : अमित शाह
  7. राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते : बृजभूषण शरण सिंह
  8. निजी बैंकों ने 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग सेवाओं पर शुल्क बढ़ाने का किया ऐलान
  9. राजद ने तेजप्रताप यादव को आधिकारिक तौर पर 6 साल के लिए निष्कासित किया, कार्यालय आदेश जारी
  10. वायुसेना की दक्षिणी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ बने एयर मार्शल मनीष खन्ना
  11. तेजप्रताप यादव का तेजस्वी के नाम संदेश, कहा- हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा
  12. लालू और तेजस्वी यादव बताएं राजद में जयचंद कौन : मनीष यादव
  13. भारत-पाक सीजफायर पर केंद्र सरकार को जवाब देना होगा : पवन खेड़ा
  14. असम में बाल विवाह के खिलाफ एक्शन मोड में सरकार, अब तक 4 हजार से अधिक गिरफ्तार
  15. खड़गे को राफेल की नहीं, कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए जो डूब रही है : आचार्य प्रमोद कृष्णम

दिल्ली जीत से एनडीए उत्साहित, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा – ‘बिहार अभी बाकी है’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 4:11 PM IST
दिल्ली जीत से एनडीए उत्साहित, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा – ‘बिहार अभी बाकी है’
Read Time:3 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के करीब पहुंचने को लेकर बिहार में एनडीए उत्साहित है। पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार अभी बाकी है।

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने दिल्ली में भाजपा की जीत पर उत्साहित होते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अकाउंट पर लिखा, “दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाक़ी है। जय एनडीए।”

बिहार में इस साल बिहार विधानसभा चुनाव होना है।

इधर, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि दिल्ली में झूठ, फरेब और धोखा हारा है, पीएम मोदी की गारंटी पर जनता ने मुहर मारा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की यह जीत विकास और सुशासन को सुनिश्चित कर रही है। जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें ‘आप-दा’ के खोखले वादों पर नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास है।

उन्होंने समस्त दिल्लीवासियों और पूर्वांचल की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बदलाव देश की राजधानी में एक नया संकेत दे रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने वाले विभिन्न राज्यों के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों का जो अपमान किया गया था, उसका जवाब जनता ने अपने वोट से दिया है। यूपी और बिहार के लोगों ने स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि भगवान राम की अयोध्या और माता सीता की धरती के नागरिक अपने सम्मान से समझौता नहीं करेंगे।

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि कोरोना काल के दौरान जिस तरह से बसों में भरकर लोगों को दिल्ली से बाहर भेजा गया और पूर्वांचल के लोगों को बीमारी बताकर समाज को बांटने की कोशिश की गई, उसी का नतीजा अब सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को इस सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की सजा दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *