BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 10 मार्च 2025 07:18 AM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ बने सोनाक्षी और जहीर, ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू’ पर बनाई मजेदार रील
  2. भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
  3. घरेलू एवियशन सेगमेंट में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार : राजनाथ सिंह
  4. भारत हमेशा पशुओं की सुरक्षा में रहेगा अग्रणी : पीएम मोदी
  5. धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को याद किया
  6. जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने पर सरकार का फोकस, टैक्स में होगी कटौती: वित्त मंत्री
  7. स्टार्टअप्स रोजगार सृजन और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में निभा रहे अहम भूमिका : केंद्रीय मंत्री
  8. कैलिफोर्निया में बीएपीएस हिंदू मंदिर पर ‘भारत विरोधी’ संदेश लिखकर तोड़फोड़
  9. पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बढ़ रही नाराजगी, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी
  10. गुजरात: राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़के
  11. कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं पार्टीं में भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले लोग : राशिद अल्वी
  12. पैसे का इंतजार करती रहीं दिल्ली की महिलाएं, सरकार ने दिया समिति का ‘झुनझुना’ : आतिशी
  13. मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति, बहनों-बेटियों का आशीर्वाद मेरे साथ : पीएम मोदी
  14. हो गया ऐलान! दिल्‍ली में महिला सम्मान योजना लागू, मिलेंगे 2500 रुपए
  15. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी ने गुजरात के नवसारी में 10 लखपति दीदियों से की बातचीत

दुनिया जानती है कि गणित के आविष्कारक कौन थे? शमा मोहम्मद को हासिल करना चाहिए ज्ञान : गिरिराज सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2025, 8:10 PM IST
दुनिया जानती है कि गणित के आविष्कारक कौन थे? शमा मोहम्मद को हासिल करना चाहिए ज्ञान : गिरिराज सिंह
Read Time:2 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने दावा किया कि इस्लाम ने दुनिया को गणित दिया है। उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को ज्ञान की कमी हो तो उसकी मूर्खता पर क्या बोला जाए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि गणित को धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। दुनिया जानती है कि गणित के आविष्कारक कौन थे। मैं उन्हें (कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद) यही कहूंगा कि पहले उन्हें ज्ञान हासिल करना चाहिए कि गणित किसने दिया। वह इस मुद्दे पर बहस कर सकती हैं। साथ ही उन्हें सबूत भी पेश करना चाहिए।”

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा था, “राजनीति में इस तरह के बयान का कोई मतलब नहीं है और सारे मजहब में बहुत बड़े-बड़े गणितज्ञ हुए हैं। इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है।”

दरअसल, शमा मोहम्मद ने हाल ही में दावा किया था कि गणित को मानवता के लिए इस्लाम के माध्यम से पेश किया गया था।

इससे पहले उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर टिप्पणी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रोहित शर्मा को “मोटा खिलाड़ी” और “अप्रभावी कप्तान” कहा था। उन्होंने लिखा था, “रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के रूप में बहुत मोटे हैं! वजन कम करने की जरूरत है! और निश्चित रूप से, वह भारत के सबसे अप्रभावी कप्तान हैं।”

शमा मोहम्मद के इस बयान की क्रिकेटरों से लेकर राजनेताओं तक ने निंदा की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी थी और इसे पार्टी का नहीं, बल्कि अपना निजी बयान बताया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *