BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 05 जून 2025 02:47 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  2. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  3. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क
  4. देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
  5. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
  6. आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
  7. ‘सरेंडर जानते हो राहुल बाबा’, पंडित नेहरू का पत्र शेयर कर निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी
  9. ‘ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के बंगाल हिंसा मामले में छह आरोपियों की जमानत रद्द की
  10. जी-7 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा
  11. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
  12. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  13. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  14. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  15. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा

देहरादून : भाजपा के तीन दिवसीय ‘गांव चलो’ अभियान के तहत नेता-मंत्री जनता से कर रहे संवाद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 अप्रैल 2025, 12:09 AM IST
देहरादून : भाजपा के तीन दिवसीय ‘गांव चलो’ अभियान के तहत नेता-मंत्री जनता से कर रहे संवाद
Read Time:3 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्थापना दिवस के बाद से ही उत्तराखंड में कई अभियान शुरू किए हैं, जिसके तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है। ‘गांव चलो’ अभियान के तहत उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भाजपा के कार्यकर्ता, नेता, विधायक, मंत्री, ब्लॉक स्तर से जिला स्तर तक जाकर जनता से संवाद करेंगे।

वे सरकार के कार्यों पर चर्चा करेंगे, स्थानीय समस्याओं को सुनेंगे और उन्हें सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही, यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंच रहा है और उसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर 13 अप्रैल तक हमने एक कार्यक्रम की रचना बनाई थी। जिसके तहत 10, 11 और 12 तीन दिन प्रत्येक मंडल के पदाधिकारी से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारी तक किसी एक बूथ पर जाएंगे, एक गांव में जाएंगे। वे आठ घंटे गांव में रहेंगे। इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रम रखे हैं, जहां पर हम अपनी बूथ कमेटी की टीम से बात करेंगे, वहां की समस्याओं को भी सुनेंगे और उन समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्येक सदस्य के घर झंडा लगे। कुछ वरिष्ठ पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे। बूथ पर होने वाले प्रमुख मतदाताओं से भी मिलेंगे। अलग-अलग सामाजिक वर्गों के नेतृत्व से भी मिलने का काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम पीएम मोदी का संदेश लेकर उनके बीच जाने वाले हैं। पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा का चुनाव है। हम अपनी गतिविधियों को पार्टी के लिए जारी रखेंगे।

महेंद्र भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “गांव /बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत आज डोईवाला विधानसभा में संजीव लौधी के आवास पर श्री राम मंदिर आंदोलन के दौरान जेल गए कारसेवकों को सम्मानित किया।”

उन्होंने कहा, “इस दौरान डोईवाला विधानसभा के खते गांव में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बख्तावर सिंह, उप प्रधान हरिराज, हरिकिशन एवं बलबीर के घर पर जाकर संपर्क किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राजेंद्र तड़ियाल, नगर पालिका अध्यक्ष डोईवाला नरेंद्र सिंह नेगी, जिला संयोजक स्थापना दिवस प्रतीक कालिया, मंडल अध्यक्ष डोईवाला पंकज शर्मा सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *