BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 12:57 PM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

धर्मशाला में जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, नशे के बढ़ते कारोबार पर जताई चिंता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 9:46 PM IST
धर्मशाला में जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, नशे के बढ़ते कारोबार पर जताई चिंता
Read Time:4 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य में नशे के बढ़ते कारोबार पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशे की ओवरडोज के कारण पिछले 15 दिनों में चार युवकों की मौत हो चुकी है, जो एक गंभीर समस्या बन गई है।

जयराम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, जिसके कारण युवा नशे के दलदल में फंस रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है, जिसके बाद नशे की तस्करी उन इलाकों में भी फैलने लगी है, जहां आम आदमी का पहुंचना मुश्किल है।

उन्होंने बताया कि पहले जब नशा तस्कर पकड़े जाते थे तो वे दूसरे राज्यों में भाग जाते थे, लेकिन अब यह तस्करी राज्य के हर कोने में फैल रही है। जयराम ठाकुर ने पुलिस को बॉर्डर क्षेत्रों में सख्ती से काम करने की सलाह दी, ताकि नशे का कारोबार रोका जा सके। राज्य सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम रही है, जो एक बड़ी समस्या बन गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से, जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है, प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का दौर शुरू हुआ है। इस बदलाव के बाद, हिमाचल की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। पहले जहां हिमाचल प्रदेश को “देवभूमि” के रूप में पूरे देश और दुनिया में जाना जाता था। आज नशे की समस्या इतनी बढ़ गई है कि इसे “उड़ता पंजाब” की तरह “रेंगता हिमाचल” कहा जा रहा है। यह एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से भी हिमाचल प्रदेश संकट की ओर बढ़ रहा है, लेकिन मैं नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर बात करना चाहता हूं, जो खासकर नौजवानों के बीच बर्बादी का कारण बन रही है। जब हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी, तो मैंने पहली बार गृह विभाग का रिव्यू लिया। उस दौरान नशे के कारोबार से संबंधित एक आंकड़ा सामने आया। उस आंकड़े में जो गिरफ्तारी हुई थी, उनमें अधिकतर लोग हिमाचल के रहने वाले नहीं थे, बल्कि वे पड़ोसी राज्यों से आए थे।

उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने अधिकारियों से पूछा कि बाहर के लोग हिमाचल में नशे का कारोबार क्यों कर रहे हैं, तो पता चला कि वे हिमाचल में नशा लाने का काम करते थे। इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, लेकिन यह समस्या सिर्फ हिमाचल तक सीमित नहीं थी। पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर एक रणनीति बनाने का विचार किया गया, ताकि नशे के तस्करों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जा सके। हमने पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान के मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग की और एक संयुक्त रणनीति बनाई, जिसमें इन राज्यों के बीच खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान भी शामिल था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *