BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 09:23 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  2. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  3. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  4. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  5. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  6. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  7. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  8. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  9. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  10. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  11. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  12. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  13. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  14. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
  15. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता

धारावी के विकास के लिए सड़क पर उतरे हजारों लोग, समस्याओं के जल्द समाधान की मांग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 फ़रवरी 2025, 11:23 PM IST
धारावी के विकास के लिए सड़क पर उतरे हजारों लोग, समस्याओं के जल्द समाधान की मांग
Read Time:3 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

धारावी (मुंबई)। मुंबई के धारावी में शनिवार की सुबह हजारों लोग सड़क पर उतरे और जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों का विरोध प्रदर्शन स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गंदगी, शौचालयों की खराब स्थिति और गंदे पानी की स्थिति को लेकर था। उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए स्थानीय सांसद वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ नारेबाजी भी की।

दरअसल, धारावी के निवासी इन समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने संदेश देने की कोशिश की है कि उन्हें विकास चाहिए और वह भी जल्द से जल्द।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर वर्षों से बदतर हालात में रहने वाले धारावी के लोगों की स्थिति में सुधार नहीं होता है और इलाके में विकास नहीं किया जाता है तो उनका विरोध-प्रदर्शन तेज होगा।

सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित विरोध-प्रदर्शन रैली में करीब पांच हजार लोग शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि वे किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े हैं। उनकी मांग जीवन से जुड़ी है। यह उनकी जिंदगी के लिए एक जरूरी मांग है।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम चाहते हैं कि कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ या उनके परिवार का कोई एक सदस्य धारावी की झुग्गी बस्ती में एक महीना बिताए। अगर वे तब भी विकास का विरोध करेंगे तो हम सभी उनका स्वागत करेंगे। लेकिन, अगर वे अपने आलीशान घर में रहकर धारावी के लोगों को गंदे हालात में जीने के लिए छोड़ देंगे तो सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया जाता रहेगा।”

प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने बताया कि आज धारावी का माहौल इतना खराब है कि बच्चों को रात के आठ बजे के बाद बाहर नहीं भेजा जा सकता। अगर यहां विकास जल्दी होगा तो बच्चे सुरक्षित रहेंगे, उनका भविष्य भी सुरक्षित और उज्ज्वल रहेगा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पूरी सरकारी जांच होनी चाहिए। कोई सर्वे को रुकवाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तुरंत पुलिस को एक्शन लेना चाहिए और उसे जेल भेजा जाना चाहिए। सिर्फ राजनीति से जुड़े लोग विकास का विरोध कर रहे हैं। अगर विरोध करना है तो हमारे बीच आकर गंदगी में रहिए, फिर पता चलेगा कि यहां पर विकास कितना जरूरी है। यहां विकास सिर्फ अदाणी ग्रुप ही कर सकता है।

सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत गुप्ता ने बताया कि पांच हजार से ज्यादा लोग सिर्फ एक आवाज उठा रहे हैं – सर्वे जल्दी हो और विकास कार्य शुरू किया जाए। अगर फिर विरोध हुआ, तो पूरी धारावी एकसाथ खड़ी होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *