BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 03:16 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  2. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  3. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  4. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  5. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  6. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  7. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  8. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  9. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  10. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  11. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  12. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  13. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  14. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  15. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात

नई दिल्ली स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण हुई मौतें : हेमंत सोरेन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 फ़रवरी 2025, 8:05 PM IST
नई दिल्ली स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण हुई मौतें : हेमंत सोरेन
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि अव्यवस्था और भगदड़ के कारण कई लोगों की मृत्यु की खबर हृदयविदारक है।

सोरेन ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह खबर सुनकर मन अत्यंत आहत है। मरांगबुरू (ईश्वर) दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की इस विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें। भगदड़ में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

इस घटना पर झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने इसे हृदयविदारक और दु:खद घटना बताते हुए हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “भगवान सभी पुण्यात्माओं को शांति प्रदान करें। सभी परिजनों को धैर्य व संबल दें। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।”

आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुखद हादसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार उनकी समझ है कि इस हादसे की वजह अफवाह है।

महतो ने कहा कि आस्था की भावना इतनी बड़ी हो गई है कि 50 करोड़ से ज्यादा लोग महाकुंभ में पहुंचे हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोग बगैर पूर्व सूचना के किसी स्थान के लिए मूव करेंगे तो कई बार स्थिति नियंत्रण के बाहर हो सकती है। ऐसी घटनाओं पर दुख तो है, जिस पर आप सवाल भी उठा सकते हैं। पर, आपको यह मानना होगा कि महाकुंभ को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर व्यवस्था की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *