BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 11:19 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  2. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  3. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  4. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  5. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  6. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  7. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  8. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  9. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  10. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  11. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  12. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  13. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  14. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  15. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश

नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मंत्री तरणप्रीत सिंह सौंध ने की बैठक, कहा- ‘आप’ की होगी ऐतिहासिक जीत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 दिसंबर 2024, 10:47 PM IST
नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मंत्री तरणप्रीत सिंह सौंध ने की बैठक, कहा- ‘आप’ की होगी ऐतिहासिक जीत
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

लुधियाना। पंजाब सरकार कैबिनेट मंत्री तरणप्रीत सिंह सौंध ने लुधियाना मिनी सचिवालय बचत भवन में विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इस बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान तरणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि प्रदेश का विकास आम आदमी पार्टी सरकार का भी एजेंडा है। लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम चुनाव हाईकोर्ट की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक कराया जाएंगा। हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे। नगर निगम लुधियाना के 95 में से 95 वार्ड जीत कर मुख्यमंत्री मान के हाथों को मजबूत करेंगे।

पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने गुरुवार को आगामी नगर निगम चुनावों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक बैठक की। बैठक में गृह सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह, विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला और राज्य चुनाव आयोग के सचिव जगजीत सिंह उपस्थित थे।

पंजाब में पांच नगर निगमों, 44 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के लिए चुनाव होंगे और नगर परिषदों के 43 वार्डों के साथ-साथ अन्य नगर निगमों के छह वार्डों के लिए उपचुनाव होंगे। चुनाव दिसंबर के अंत तक होने की संभावना जताई जा रही है।

नगर निगम चुनाव में कुल 1,609 मतदान स्थल और 3,717 मतदान केन्द्र होंगे, जिनमें से 344 को अतिसंवेदनशील और 665 को संवेदनशील घोषित किया गया है। सभी मतदान केन्द्रों और बूथों पर सुरक्षा मानदंडों के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। चुनावों के दौरान कुल 20,486 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

बीते दिनों पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने कहा था कि राज्य सरकार ने पंजाब राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि वह दिसंबर में कभी भी निकाय चुनाव कराने के लिए तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मौजूदा परिसीमन के अनुसार चुनाव कराए जाएं। इसके बाद हमने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य सरकार दिसंबर में कभी भी चुनाव कराने के लिए तैयार है। आम आदमी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *