BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 01:03 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस की मंशा पर उठाए सवाल, आरजेडी के मृत्युंजय तिवारी ने दिलाई इंदिरा गांधी की याद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मई 2025, 4:31 PM IST
निशिकांत दुबे ने कांग्रेस की मंशा पर उठाए सवाल, आरजेडी के मृत्युंजय तिवारी ने दिलाई इंदिरा गांधी की याद
Read Time:3 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस की नीति और नीयत को कठघरे में खड़ा करते हुए शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट डाला। लिखा- ‘कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ।’ उनके इस कटाक्ष की आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने निंदा की और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र कर केंद्र सरकार पर प्रहार कर दिया।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति ने मध्यस्थता करते हुए भारत-पाक के सीजफायर की घोषणा की, इस पर तो सवाल पूछे ही जाएंगे। भाजपा सांसद को ज्ञान देने से पहले खुद ज्ञान लेना चाहिए। जब भारत-पाक के बीच सीजफायर की घोषणा हुई, तब देशभर के लोगों को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की याद आई, देश के लोगों को साल 1971 याद आया था। केंद्र सरकार की जिस तरह से फजीहत हुई है, मुझे लगता है कि इससे पहले कभी नहीं हुई है। हमारे लोगों पर जिस तरह से आतंकी हमला किया गया, हमारी सेना ने अपने पराक्रम से जवाब दिया है, इसीलिए हमें अपनी सेना के पराक्रम पर गर्व है।

दरअसल, भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को टैग कर 23 मई को एक पोस्ट लिखा। इसके साथ ही 1991 में हुए समझौते के तीन पेज भी थे। दुबे ने लिखा, “राहुल गांधी, यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। 1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ, विदेश मंत्री एस जयशंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी आपको शोभा देती है।”

वहीं, ज्योति मल्होत्रा समेत कुछ लोगों पर मुखबिरी के आरोप पर भी तिवारी ने राय रखी। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे व्यक्तियों पर कड़ी नज़र रखनी चाहिए। देश का खुफ़िया तंत्र सक्रिय होना चाहिए, और अगर कोई देश के खिलाफ देशद्रोह कर रहा है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। देश के खिलाफ काम करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *