BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 11 मार्च 2025 02:11 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ संशोधन बिल पर जगदंबिका पाल बोले, ‘देश का लोकतंत्र धमकी से नहीं, जनसहमत‍ि से चलेगा’
  2. ई-श्रम पोर्टल से 30.68 करोड़ श्रमिकों को मिल रहा फायदा, 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
  3. भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर के बयान पर राजद ने की कार्रवाई की मांग
  4. चैंपियंस ट्रॉफी : मेजबान होकर भी समापन समारोह से ‘गायब’ रहा पीसीबी, अख्तर ने उठाए सवाल
  5. रोहित भारत के कुछ सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं : दिनेश कार्तिक
  6. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ईडी की छापेमारी, कांग्रेस नेता ने पंजाब में पार्टी को रोकने की साजिश करार दिया
  7. ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ बने सोनाक्षी और जहीर, ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू’ पर बनाई मजेदार रील
  8. भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
  9. घरेलू एवियशन सेगमेंट में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार : राजनाथ सिंह
  10. भारत हमेशा पशुओं की सुरक्षा में रहेगा अग्रणी : पीएम मोदी
  11. धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को याद किया
  12. जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने पर सरकार का फोकस, टैक्स में होगी कटौती: वित्त मंत्री
  13. स्टार्टअप्स रोजगार सृजन और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में निभा रहे अहम भूमिका : केंद्रीय मंत्री
  14. कैलिफोर्निया में बीएपीएस हिंदू मंदिर पर ‘भारत विरोधी’ संदेश लिखकर तोड़फोड़
  15. पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बढ़ रही नाराजगी, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी

नीतीश और लालू राज में कोई अंतर नहीं : प्रशांत किशोर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 मार्च 2025, 10:33 PM IST
नीतीश और लालू राज में कोई अंतर नहीं : प्रशांत किशोर
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

दरभंगा। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को कहा कि बिहार में लालू यादव और नीतीश कुमार के शासन में कोई अंतर नहीं है। लालू यादव के राज में अपराधियों का ‘जंगलराज’ हुआ करता था और आज नीतीश कुमार के शासन में अधिकारियों का ‘जंगलराज’ है। लालू राज में अपराधी लोगों को घर जाकर लूटते थे और नीतीश के राज में अधिकारी कलम लगाकर लूट रहे हैं।

दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जैसे लालू राज में अपराधी किसी से नहीं डरा करते थे, ठीक उसी तरीके से अभी अधिकारी किसी से नहीं डरते हैं। दोनों लोगों के राज में सिर्फ बिहार की जनता का ही हजामत बना है। यही कारण है कि बिहार की जनता दोनों पार्टियों से मुक्ति चाहती है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अब किसी भी तरह से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं। बिहार में बदलाव निश्चित है। कौन बिहार का नेतृत्व करेगा, यह अगले छह महीने बाद होने वाले चुनाव से पता चल जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोई बाबा देश नहीं चलाते हैं, देश में लोकतंत्र है, वह जो चाहे बोल सकते हैं। देश किसी बाबा के कहने से नहीं चलता है, देश जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों से चलता है। देश का कानून संसद में बनता है, किसी बाबा के दरबार में नहीं बनता।

प्रशांत किशोर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने दिखा दिया कि संविधान बदलने का अधिकार किसी को नहीं है, जनता ने अपने वोट से साफ कर दिया है।

उन्होंने तेजस्वी यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें मुसलमानों का मुफ्त में वोट लेने की आदत लग गई है। मुसलमानों को डराने की आदत है कि हमें वोट नहीं दोगे तो भाजपा आ जाएगी। अब मुसलमानों को विकल्प दिख गया है, जिसका नाम है जन सुराज, इसलिए तेजस्वी ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। जिस दिन मुसलमान राजद से निकल जाएंगे, उस दिन लालटेन का बुझना तय है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *