BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 11:29 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

नीतीश कुमार एनडीए के साथ हैं और रहेंगे : जीतन राम मांझी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2025, 7:42 PM IST
नीतीश कुमार एनडीए के साथ हैं और रहेंगे : जीतन राम मांझी
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

गया। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को साफ शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से एनडीए के साथ हैं और एनडीए के साथ ही रहेंगे।

बोधगया स्थित अपने आवास पर रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ पहाड़ की तरह डटे हुए हैं। उन्होंने कई बार यह बात कही है। वह (नीतीश कुमार) तेजस्वी यादव के साथ क्यों जाएंगे, जिनके कार्यकर्ता ने यहां जमीन हड़प ली है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के गुंडे-मवाली लोगों ने गरीबों को दी हुई पर्चे की जमीन लूट ली। नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन की सरकार चलाई है, वह अपना नाम तेजस्वी यादव के साथ जाकर क्यों बदनाम करेंगे। तेजस्वी के साथ जाकर वह कभी भी 2005 के पहले वाली स्थिति में बिहार को नहीं जाने देंगे।

छत्तीसगढ़ में पत्रकार की हत्या पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पत्रकार निर्भीक होकर सच को सामने लाए होंगे इसीलिए उनकी हत्या की गई है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। हम मांग करते हैं कि उनके आश्रितों को सरकारी लाभ और नौकरी दी जाए।

दिल्ली चुनाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा, “दिल्ली में एनडीए की सरकार बनेगी। केजरीवाल जो लुभावने वादे कर रहे हैं, उसे जनता समझ रही है। दिल्ली में जनता के लिए कुछ काम नहीं किए गए हैं। वह पिछले नारे को भूल गए हैं। केजरीवाल खुद दिल्ली में गठबंधन नहीं बचा पाए। कांग्रेस और उनकी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं।”

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के अनिश्चितकालीन अनशन से जुड़े एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रशांत किशोर छात्रों को उकसाकर राजनीति कर रहे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) अपना स्टैंड रखकर परीक्षा ले रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *