BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 12:57 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  2. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  3. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  4. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  5. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  6. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  7. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  8. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  9. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  10. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  11. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  12. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  13. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल
  14. हरियाणा लैंड स्कैम मामला: रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर ईडी की पूछताछ, कहा- जितने दिन भी बुलाएं हम जाएंगे, केंद्र पर साधा निशाना
  15. देश से 31 मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद: अमित शाह

नीतीश कुमार को अगर उप प्रधानमंत्री बनाया जाए तो बिहार के लिए होगी गर्व की बात : अश्विनी चौबे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 अप्रैल 2025, 4:42 PM IST
नीतीश कुमार को अगर उप प्रधानमंत्री बनाया जाए तो बिहार के लिए होगी गर्व की बात : अश्विनी चौबे
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

बक्सर। बक्सर से भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के ताजा बयान ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए चौबे ने जदयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाया जाए, तो यह बिहार के लिए गर्व की बात होगी।

चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ लंबे समय तक संयोजक की भूमिका निभाई है और राष्ट्रीय राजनीति में उनका अनुभव काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा, “अगर उन्हें उप प्रधानमंत्री बनाया जाता है, तो यह बिहार को जगजीवन राम के बाद एक और बड़ा सम्मान मिलेगा, जो राज्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।”

इस बयान के जरिए जहां नीतीश कुमार के राजनीतिक कद को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है, वहीं इसे भाजपा की रणनीतिक चाल भी माना जा रहा है।

इससे पहले पप्पू यादव ने सवाल उठाया था कि क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस से अधिक क्यों लड़ती हैं और भाजपा से कम। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विनी चौबे ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा, “ऐसे बहुत सारे लोग होते हैं, जिन पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता। ऐसे लोग धरा पर आते हैं और चले जाते हैं।”

जब पत्रकारों ने पप्पू यादव से चौबे के इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने भी वही बात दोहराई और कहा, “कई लोग होते हैं जो आते हैं और चले जाते हैं।”

अश्विनी चौबे के इस बयान को भाजपा के भीतर बदलती राजनीति और संभावित गठबंधन समीकरणों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने हैं और चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भाजपा अध्यक्ष ने हाल ही में एनडीए के सभी सहयोगियों के साथ बैठक भी की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *