BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 09:25 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  2. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  3. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  4. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  5. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  6. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  7. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  8. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  9. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  10. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  11. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  12. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  13. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  14. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
  15. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता

नीतीश के नेतृत्व में बिहार तरक्की कर रहा है, हम उसी राह पर चलेंगे : जयंत चौधरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 फ़रवरी 2025, 10:23 PM IST
नीतीश के नेतृत्व में बिहार तरक्की कर रहा है, हम उसी राह पर चलेंगे : जयंत चौधरी
Read Time:2 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने शनिवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है और आगे भी हम उसी रास्ते पर चलेंगे। उन्होंने साफ किया कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करीब से देखा है या उनके साथ रहे हैं, वे उनका साथ छोड़ नहीं सकते हैं।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री चौधरी शनिवार को पटना आईआईटी दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए पटना पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वे शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे बिहार राज्य में शिक्षा संबंधी और कौशल विकास की परियोजना की समीक्षा करेंगे। केंद्र सरकार की योजना का लाभ बिहार को कैसे मिले, यह हमारी कोशिश है।

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा शुरू होने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बोर्ड के सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे तनाव न लें, अभिभावक भी उन्हें तनाव न दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन बच्चों को कई बातें कही हैं, उन पर अमल करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली चुनाव परिणाम से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में कहा, “दिल्ली ही नहीं, पूरे देश में एक माहौल है। निर्णय हो गया है नीतीश कुमार का नेतृत्व बिहार को मिल रहा है। उनके मुख्यमंत्री रहते बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है। उसी रास्ते पर हम चलेंगे।”

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मणिपुर में शांति बहाल हो, यह हम सभी लोगों की इच्छा है। वहां के नौजवान विकास की योजनाओं का लाभ लें, वहां शांति बनी रहे। संभावना जताते हुए कहा कि जल्द ही वहां शांति बहाल होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *