BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 10:28 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

नीतीश पर लालू के बयान पर जदयू ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया, संजय झा ने कहा- आधी आबादी के बारे में घटिया सोच

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 दिसंबर 2024, 8:06 PM IST
नीतीश पर लालू के बयान पर जदयू ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया, संजय झा ने कहा- आधी आबादी के बारे में घटिया सोच
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘महिला संवाद यात्रा’ को लेकर राजद के अध्यक्ष लालू यादव के ‘आंख सेंकने’ वाले बयान पर बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा और जदयू के नेता इसे घटिया सोच बता रहे हैं।

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि इस बयान के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्होंने जीवन भर बिहार को अपमानित करने का काम किया है। आज वह अपने जीवन के अंतिम मुकाम पर पहुंच गए हैं। उनका तन भी काम नहीं कर रहा है मस्तिष्क भी काम नहीं कर रहा है। पहले भी अपने फूहड़पन के कारण बिहारी शब्द को गाली बना दिया। जाते-जाते फिर से वह उसी राह पर बढ़ रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि लालू यादव को संवैधानिक पद का सम्मान करना चाहिए।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने लालू यादव के बयान की निंदा करते हुए कहा कि उनका यह बयान आधी आबादी के बारे में घटिया सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “आधी आबादी के बारे में इतनी घटिया सोच। इंडी गठबंधन के नेता के इस शर्मनाक बयान की जितनी भी निंदा की जाये वह कम होगी। हमें गर्व है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐतिहासिक फैसलों के कारण बिहार महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रहा है।”

बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि लालू यादव जिस तरीके से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, यह उनकी राजनीतिक शख्सियत को शोभा नहीं देता है। मुझे लगता है अपने बेटे को सत्ता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए राजनीति का एक और स्तर नीचे उतार दिया है। लालू यादव से ऐसी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि बिहार की आधी आबादी के बारे में राजद की यही सोच है।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा को लेकर पूछे गए प्रश्न पर लालू यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यात्रा पर जा रहे अच्छी बात है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा, “नैन सेंकने जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि 2025 में महागठबंधन की सरकार बिहार में बनेगी। नीतीश के 225 सीट जीतने के दावे पर उन्होंने कहा कि पहले आंख तो सेंक लें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *