BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 13 अप्रैल 2025 10:04 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  2. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  3. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  4. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  5. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं
  6. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  7. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  8. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  9. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  10. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  11. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  12. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  13. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  14. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  15. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 दिसंबर 2024, 9:30 PM IST
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
Read Time:2 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चप्पे चप्पे पर आज पुलिस बल तैनात है। ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर पुलिस के आला अधिकारी, जिलाधिकारी और तकरीबन 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ-साथ महामाया फ्लाईओवर और दलित प्रेरणा स्थल पर भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।

बुधवार देर रात ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से सुखबीर खलीफा समेत अन्य किसानों की हुई गिरफ्तारी के बाद कई किसान नेताओं ने सोशल मीडिया वीडियो शेयर कर आज फिर सभी किसानों को जीरो पॉइंट आने के लिए आह्वान किया था।

बीती रात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर से एक्स पर एक पोस्ट के बाद पुलिस एक्टिव हो गई थी। पुलिस ने धरने पर बैठे सभी किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को जीरो पॉइंट पर हुई महापंचायत में जिन किसानों को जेल से छोड़ा गया था, अब उन्हें ढूंढकर गिरफ्तार किया जा रहा है। इस बात को लेकर किसान और किसान नेताओं में रोष है।

गाजियाबाद के महरौली में भी किसानों ने एनएच 24 को जाम किया था। जिसके थोड़ी देर बाद वहां पहुंचे पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में लिया और वेब सिटी थाने ले गए। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार किसानों के प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं।

ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में भी किसान जीरो पॉइंट जाने के लिए निकले थे, जिन्हें पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं होगा। कोई भी अराजकता नहीं की जाएगी और जो ऐसा करता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *