BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 17 मई 2025 10:00 AM
  • 39.11°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, मनीष तिवारी, ओवैसी… सांसदों की टोली दुनिया के सामने खोलेगी पाकिस्तान की पोल
  2. अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा गया, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
  3. राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया
  4. सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को किसी नेता से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
  5. ‘कांग्रेस, सपा वाले बोल रहे पाकिस्तान की भाषा’, भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ का विपक्ष पर हमला
  6. पिछले 15 साल से विकास की राह देख रही आजादपुर मंडी, अब सफाई और सुरक्षा पर होगा पुख्ता काम : रेखा गुप्ता
  7. कांग्रेस विधायक ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मांगे सबूत, रविंद्र नेगी बोले- कोथुर मंजुनाथ का बयान शर्मनाक
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खतरे की वह लाल लकीर है, जो भारत ने आतंकवाद के माथे पर खींच दी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  9. सेना के शौर्य, वीरता और अतुलनीय साहस पर गर्व, देशभावना के साथ जुड़ी है तिरंगा यात्रा : ओम बिरला
  10. जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया : रक्षा मंत्री राजनाथ
  11. पाकिस्तान के विदेश मंत्री की गलत सूचना का पर्दाफाश, एआई फोटो को आधार बनाकर दी थी झूठी जानकारी
  12. पी चिदंबरम बोले ‘इंडी ब्लॉक कमजोर’, तो राजीव चंद्रशेखर ने समझाया कांग्रेस और भाजपा के बीच का फर्क
  13. विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी मामले में रामगोपाल ने दी सफाई, कहा- सीएम योगी ने पूरा बयान सुने बिना किया शेयर
  14. अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तुर्की कंपनी सेलेबी से ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौता किया खत्म
  15. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’

नोएडा : रास्ता मांगने पर दबंगों ने दो युवकों को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 जनवरी 2025, 10:13 PM IST
नोएडा : रास्ता मांगने पर दबंगों ने दो युवकों को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

नोएडा। नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, इन्होंने मामूरा गांव में रास्ता मांगने पर दो युवकों के पैर में गोली मार दी थी। बुधवार देर रात को हुई इस घटना के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल उपाध्याय (25) और रवि शर्मा (32) के रूप में हुई है। इन दोनों को थाना क्षेत्र के डंपिंग ग्राउंड के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि बहलोलपुर गांव निवासी रोहित यादव प्लॉट से मिट्टी कूड़ा उठाने का काम करता है। रोहित बुधवार रात को अपने ट्रैक्टर चालक ध्रुव के साथ मामूरा गली नंबर 7 में खाली पड़े प्लॉट से कूड़ा उठाने के लिए जा रहा था। गली में ही मामूरा निवासी आजाद बैसला अपने साथियों के साथ कार से जा रहा था।

रोहित ने कार चालक से रास्ता देने के लिए कहा तो आजाद और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आजाद अपने घर गया और वहां से अवैध हथियार और लाठी-डंडा लेकर आया। इसके बाद रोहित और ध्रुव पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों युवकों को जमीन पर लिटाकर पैर में गोली मार दी गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *