BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 02:11 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

पंजाब : किसानों की गिरफ्तारी पर गुरजीत औजला भड़के, बोले- सीएम मान ने तोड़ा वादा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मार्च 2025, 11:37 PM IST
पंजाब : किसानों की गिरफ्तारी पर गुरजीत औजला भड़के, बोले- सीएम मान ने तोड़ा वादा
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़
अमृतसर। पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने बुधवार को किसानों द्वारा लगाए गए धरने को समाप्‍त करा द‍िया और टेंटों को तोड़ दिया। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस दौरान धरने पर बैठे किसानों की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की।

गुरजीत सिंह औजला ने एक वीडियो संदेश जारी कर किसानों की गिरफ्तारी पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह वही किसान हैं, जिनसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव प्रचार के दौरान यह वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर किसानों की सभी मांगें पूरी की जाएंगी। तीन साल हो गए हैं आपकी सरकार को, लेकिन तीन सालों में आपने किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग तक पूरी नहीं की। आज वही किसान जिनके हक में मुख्यमंत्री ने भाषण दिए थे, उन्हीं किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को किसानों के पक्ष में केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ना चाहिए था और उनके हक के लिए संघर्ष करना चाहिए था। लेकिन इसके बजाय, उन्होंने उल्टा अपने ही किसानों को पकड़ने का कदम उठाया है, जो किसानों के साथ नाइंसाफी और अन्याय के बराबर है। औजला ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के अधिकारों के लिए खड़ी रहेगी और इस नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। पंजाब के किसानों के साथ हो रही यह दमनात्मक कार्रवाई गलत है, और इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।

वहीं, दूसरी तरफ पंजाब पुलिस की ओर से डीआईजी हरमिंदर सिंह गिल ने कहा कि अब तक 40 से 50 किसानों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई किसान गिरफ्तारी के लिए कहेगा तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा, जबकि अगर कोई छोड़ने की मांग करेगा तो उसे छोड़ दिया जाएगा। ऐसा नहीं है कि हमने उन्हें बंधक बना लिया है। पुलिस की कार्रवाई में गैरकानूनी तरीके से बनाए गए सभी निर्माणों को तोड़ा जा रहा है। अगले कुछ घंटे में शंभू बॉर्डर को पूरी तरह से खाली करवा लिया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *