BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 17 मार्च 2025 06:11 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करना ऐतिहासिक कदम : आप सांसद
  2. पीएम मोदी से पूछे गए बेईमानी भरे सवाल, मैनेज था पॉडकास्ट : उदित राज
  3. वोट बैंक की राजनीति करने वाले दल वक्फ संशोधन बिल को रोक नहीं पाएंगे : केशव प्रसाद
  4. मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड अपने मकसद से भटका : शहाबुद्दीन रजवी
  5. तुष्टिकरण, सियासी तकरार और देश को गुमराह करने के लिए किया जा रहा वक्फ बिल का विरोध : जगदम्बिका पाल
  6. औरंगजेब कब्र विवाद पर संजय राउत ने कहा- कुछ लोग नए-नए हिंदुत्ववादी पैदा हुए हैं, उन्हें इतिहास नहीं पता
  7. समाजवादी पार्टी करती रहेगी वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का विरोध : फखरुल हसन चांद
  8. एसबीआई की रिपोर्ट में खुलासा, यूएस टैरिफ का भारत पर असर न के बराबर
  9. आयुष मंत्रालय के सचिव बोले, ‘आयुर्वेदिक उत्पादों का टर्नओवर एक दशक में 24 बिलियन डॉलर तक बढ़ा’
  10. ‘मेरी ताकत 140 करोड़ देशवासी और हजारों साल की समृद्ध परंपरा’, लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में बोले पीएम मोदी
  11. पाकिस्तान ने जैसा बीज बोया, वैसा ही काट रहा : उदित राज
  12. सेंट्रल बैंकिंग, लंदन ने आरबीआई को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड के लिए चुना, पीएम मोदी ने कहा- सराहनीय उपलब्धि
  13. नितिन गडकरी के समर्थन में उतरे कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी नेता, कहा- मुस्लिमों को मुख्य धारा में लाना होगा
  14. इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 : इंडिया मास्टर्स ने जीता खिताब, टूर्नामेंट में छाए रहे सचिन, युवराज
  15. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की बिहार की खुशबू से बात, साइंस की पढ़ाई करने में देंगे साथ

पंजाब में आप सरकार के तीन साल पूरे, केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 1:25 PM IST
पंजाब में आप सरकार के तीन साल पूरे, केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

अमृतसर। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के तीन साल पूरे होने पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में जाकर माथा टेका। इस मौके पर उन्होंने भगवान से पंजाब की खुशहाली और प्रगति की कामना की और सभी के लिए आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान, एसजीपीसी (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का स्वागत किया और उनका सम्मान किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज से तीन साल पहले 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। हम इस दिन भगवान का शुक्रिया अदा करने आए हैं। हमने प्रण लिया था कि पंजाब को नशामुक्त बनाएंगे, शिक्षा में सुधार करेंगे, स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता लाएंगे और बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव करेंगे। तीन साल बाद हम गुरु साहिब का धन्यवाद करने आए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह कोई एक मुख्यमंत्री या कैबिनेट का प्रण नहीं था, बल्कि यह पूरे पंजाब का प्रण था। हम चाहते थे कि पंजाब एक रंग-बिरंगा राज्य बने, जहां हर किसी को अवसर मिले और हर क्षेत्र में विकास हो। हमने यह भी प्रण लिया था कि हम नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे और हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी है, चाहे वह तहसील कार्यालय हो या कोई अन्य सरकारी दफ्तर।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप के समर्थन के लिए पंजाब की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य हमेशा से लोगों के लिए काम करना रहा है। केजरीवाल ने आगे दावा किया कि पंजाब में और भी बड़े बदलाव आएंगे, जिससे राज्य के लोग समृद्ध और खुशहाल होंगे।

उल्लेखनीय है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी ने तीन साल पहले यानी 2022 में पंजाब की 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *