BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 12 मार्च 2025 10:24 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  2. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  3. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  4. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  5. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  6. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  7. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  8. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश
  9. अमित शाह लोकसभा में पेश करेंगे सहकारी विश्वविद्यालय पर विधेयक, रेलवे पर राज्यसभा में होगी चर्चा
  10. ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जनता की राय लेगी सरकार, 17 मार्च को जेपीसी की अगली बैठक : पीपी चौधरी
  11. तमिलनाडु के छात्रों को मिलने वाले अवसरों को मत नकारिए : केंद्रीय शिक्षा मंत्री
  12. चुनाव आयोग का संवाद आमंत्रण, कानूनी ढांचे में चुनाव सुधार पर फोकस
  13. मॉरीशस की आबो-हवा में अपनेपन का एहसास, यहां की मिट्टी में हमारे पूर्वजों का खून-पसीना : पीएम मोदी
  14. बंद हो रहे सरकारी स्कूल, शिक्षा हुई महंगी : विपक्ष
  15. दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बंद करने के विरोध में ‘आप’ नेता पहुंचे जनता के बीच

पंजाब में नशे के खिलाफ आप की बड़ी मुहिम, 1485 गिरफ्तार : हरपाल सिंह चीमा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मार्च 2025, 11:59 PM IST
पंजाब में नशे के खिलाफ आप की बड़ी मुहिम, 1485 गिरफ्तार : हरपाल सिंह चीमा
Read Time:2 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय से मीडिया को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आप ने 24 फरवरी से नशे के खिलाफ जंग शुरू की है, जिसका मकसद पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करना है। इस मुहिम को बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है और इसके नतीजे भी सामने आ रहे हैं।

चीमा ने बताया कि पंजाब में नशा तस्करी के मामलों में सजा की दर 86 प्रतिशत है, जो भाजपा शासित राज्यों की 52 प्रतिशत की दर से कहीं ज्यादा है। नशे की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने एंटी नारकोटिक्स सेल बनाया है, जो सक्रिय रूप से काम कर रहा है। संगरूर और रोपड़ जैसे जिलों में नशा खत्म करने की दर 95 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो इस अभियान की सफलता को दिखाता है।

उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि अब तक 1072 मामले दर्ज किए गए हैं और 1485 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 76 किलोग्राम हेरोइन, 950 क्विंटल भुक्की, 50 किलोग्राम अफीम और 50 लाख रुपये की नशीली दवाएं बरामद की हैं। चीमा ने कहा कि ये नतीजे बताते हैं कि आप का यह आंदोलन सही दिशा में चल रहा है।

इस मुहिम को मजबूत करने के लिए चीमा ने जिलों में पांच बैठकें कीं। इसके अलावा, राज्य के अन्‍य मंत्री भी अधिकारियों के साथ लगातार चर्चा कर रहे हैं। नशा तस्करों पर सख्ती दिखाते हुए देश के कानून के तहत 26 घरों को ध्वस्त किया गया है।

चीमा ने कहा, “जब तक नशा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, यह जंग जारी रहेगी।” उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि वे इस मिशन में साथ दें।

चीमा ने कहा, “लोगों को चाहिए कि या तो नशेड़ियों को नशेड़ी कहें या उनकी मदद करें कि वे नशा छोड़ने के लिए केंद्र तक पहुंचें। हमें जैसे ही कोई सूचना मिलती है, हम तुरंत कार्रवाई करते हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *