BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 01 जून 2025 07:39 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
  2. पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने
  3. सलमान खुर्शीद का बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व पसंद नहीं : कृष्णा हेगड़े
  4. पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा
  5. राहुल गांधी पीएम बनेंगे तो पीओके भारत का हिस्सा बनेगा : प्रमोद तिवारी
  6. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा
  7. रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका : पीएम मोदी
  8. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले
  9. नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देश में जाति जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नता
  10. कानपुर : हाथ में स्केच लेकर पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंची शिवन्या, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए कहा शुक्रिया
  11. कश्मीर में बड़ी समस्या थी, अनुच्छेद 370 के हटने से खत्म हो गई : सलमान खुर्शीद
  12. सुरक्षा, शांति आती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं : पीएम मोदी
  13. भारतीय नौसेना फॉर्म में आती, तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते : राजनाथ सिंह
  14. आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदी
  15. बिहार : खुली गाड़ी पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम मोदी, बिक्रमगंज से प्रदेश को दी 48,520 करोड़ रुपये की सौगात

पंजाब में नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’, लुधियाना उपचुनाव में होगी ‘आप’ की जीत : हरपाल सिंह चीमा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 मई 2025, 10:31 PM IST
पंजाब में नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’, लुधियाना उपचुनाव में होगी ‘आप’ की जीत : हरपाल सिंह चीमा
Read Time:3 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को राज्य में अवैध शराब के धंधे और एथनॉल की तस्करी के खिलाफ सरकार की कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में एक्साइज विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है।

चीमा ने बताया कि बीती रात बठिंडा में दो ट्रकों से 80 हजार लीटर अवैध ईएनए (एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) जब्त किया गया। ये ट्रक अन्य राज्यों में एथनॉल की तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे। दोनों ट्रकों का पंजीकरण गुजरात का है और इन्हें गुजरात के दिनानगर से लोड किया गया था। इसके अलावा, दो छोटे वाहन भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह एथनॉल अवैध रूप से शराब, सैनिटाइजर, पेंट आदि बनाने में प्रयोग किया जाता है। ईएनए की तस्करी एक गंभीर अपराध है और इसके खिलाफ सख्त से सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कुछ आरोपियों पर आजीवन कारावास के प्रावधान वाली धाराएं भी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रकों को बठिंडा-मांसा रोड पर स्थित एक ढाबे से पकड़ा गया है। इस पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह एथनॉल कहां से आया और इसे किन राज्यों में ले जाया जा रहा था। जिन राज्यों में ईएनए पर प्रतिबंध है, वहीं पर सैनिटाइजर और पेंट बनाने वाली फैक्ट्रियों से इसके लिंक सामने आ रहे हैं।

चीमा ने कहा कि हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। अवैध रूप से एक राज्य से चोरी करके दूसरे राज्यों में एथनॉल बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस व्यापार में शामिल सभी लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।

इसी दौरान, हरपाल सिंह चीमा ने लुधियाना उपचुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। चीमा ने कहा कि यह सीट पहले भी ‘आप’ के पास थी और हम इसे दोबारा जीतने जा रहे हैं। दिवंगत विधायक की वजह से यह सीट खाली हुई है और जनता एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *