BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 14 मार्च 2025 03:35 PM
  • 33.02°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. यह जानना कभी आसान नहीं होता कि आप किस टीम के साथ खेलेंगे : केएल राहुल
  2. दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को दी होली की बधाई
  3. देश में मनाया जा रहा होली का त्योहार : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत कई नेताओं ने दी बधाई
  4. होली के दिन जुमे की नमाज पढ़कर सीधा घर जाएं मुसलमान भाई : अबू आजमी
  5. पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  6. सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कलाकारों के साथ जमकर थिरके
  7. दिल्ली की सीएम ने शेल्टर होम में बच्चों संग मनाई होली, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
  8. दिल्ली लौटने के बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस सरकार और लोगों का जताया आभार, यात्रा को बताया यादगार
  9. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  10. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  11. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  12. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  13. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  14. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  15. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’

पंजाब विधानसभा का सत्र 21 से 28 मार्च तक, 26 मार्च को पेश होगा बजट : हरपाल सिंह चीमा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 मार्च 2025, 3:12 AM IST
पंजाब विधानसभा का सत्र 21 से 28 मार्च तक, 26 मार्च को पेश होगा बजट : हरपाल सिंह चीमा
Read Time:3 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़, पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 21 मार्च से 28 मार्च के बीच होगा और बजट 26 मार्च को पेश होगा। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद पंजाब भवन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी और 26 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने पंजाब ‘ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योरमेंट एक्ट’ पर चर्चा की, जिसमें कुछ अहम बदलाव किए गए। इसके अलावा, अंग्रेजी भाषा को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। इसके तहत प्रेस काउंसिल एजुकेशन इंडिया के साथ 2025-26 के लिए एक समझौता हुआ है। इसके अतिरिक्त, 41 नए स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।”

कांग्रेस द्वारा दिल्ली में आयोजित बैठक पर टिप्पणी करते हुए चीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कई बैठकें आयोजित कर सकती है, लेकिन वे केवल सबको एकजुट करना चाहते हैं, जो कि संभव नहीं है।

नशे के खिलाफ चल रही मुहिम पर भी उन्होंने जानकारी दी और बताया कि अब तक 1,258 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, 1,758 नशे के तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं, 81 किलो हेरोइन, 970 किलो पिप्पू हस्क, और 51 किलो अफीम बरामद की गई है। इस अभियान के दौरान 60 लाख रुपये से अधिक की ड्रग्स की रकम भी जब्त की गई है और 29 ड्रग्स तस्करों के घरों को ध्वस्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ सब कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इस मुद्दे पर आगे की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। चरणबद्ध तरीके से पंजाब सरकार के विभिन्न निर्णयों की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार लोगों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है और पंजाब को एक बेहतर और स्वच्छ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *