BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 03:05 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  2. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  3. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  4. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  5. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  6. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  7. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  8. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  9. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  10. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  11. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  12. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  13. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  14. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  15. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख

पंजाब : विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की मौत पर सीएम मान ने जताया दुख

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 जनवरी 2025, 7:02 PM IST
पंजाब : विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की मौत पर सीएम मान ने जताया दुख
Read Time:3 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार रात गोली लगने से मौत हो गई। उनके निधन से पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक को गोली लगने के बाद इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने दुख जताया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक संदेश में लिखा, “लुधियाना पश्चिमी से हमारी पार्टी के सम्माननीय विधायक गुरप्रीत गोगी जी के निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बेहद दुख हुआ, गोगी जी बहुत अच्छे इंसान थे। दुख की घड़ी में परिवार के साथ दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। परिवार सहित चाहने वालों को दुख सहने की हिम्मत और साहस दें। वाहेगुरु वाहेगुरु।”

पंजाब के मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने भी इस दुखद घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि हमें गुरप्रीत गोगी के निधन की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिली। हमें बस इतना पता है कि यह एक दुर्घटना थी। यह पार्टी और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से क्षति है। वह एक बड़े भाई की तरह थे।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जसकरण सिंह तेजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि परिवार के सदस्यों के अनुसार विधायक ने गलती से खुद को गोली मार ली और उनके सिर में गोली लग गई। गुरप्रीत गोगी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव को डीएमसी अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार आधी रात के आसपास हुई और विधायक को डीएमसी अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। विधायक की मौत की पुष्टि जिला आप अध्यक्ष शरणपाल सिंह मक्कड़ और पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने की। डीसीपी जसकरण सिंह ने कहा, “घटना आधी रात के आसपास हुई और उन्हें डीएमसी अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। आगे की जांच चल रही है।

बता दें कि गुरप्रीत गोगी 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और लुधियाना विधानसभा चुनाव के दौरान दो बार के पूर्व कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु को हराया। उनकी पत्नी सुखचैन कौर गोगी भी नगर निगम चुनाव लड़ी थीं , लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह इंडी से हार गईं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *