BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 09:56 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  2. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  3. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल
  4. हरियाणा लैंड स्कैम मामला: रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर ईडी की पूछताछ, कहा- जितने दिन भी बुलाएं हम जाएंगे, केंद्र पर साधा निशाना
  5. देश से 31 मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद: अमित शाह
  6. दिल्ली में हर 70 पार बुजुर्ग को मिलेगा ‘आयुष्मान कार्ड’,अप्रैल के अंत तक लागू होगी योजना
  7. दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में दी मात
  8. पटना में होगी महागठबंधन की बैठक, सभी घटक दल रखेंगे अपनी बात : तेजस्वी यादव
  9. क्या है वो नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया-राहुल को हो सकती है जेल
  10. जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले सीजेआई, कानून मंत्रालय को भेजा गया नाम
  11. वक्फ परिषद के गठन में हिंदू सदस्यों की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा, गुरुवार को फिर सुनवाई
  12. वक्फ पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस, सीजेआई बोले- आर्टिकल 26 धर्मनिरपेक्ष, यह सभी पर लागू
  13. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार 5 साल से माहौल बना रही है : जीतू पटवारी
  14. मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी विधायक ने मांगी माफी, कहा- जो हुआ वो दुखद
  15. मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई, लेकिन तोड़ मरोड़कर किया गया पेश : सीएम ममता बनर्जी

‘पकड़ा गया आरोपी सीसीटीवी वाले शख्स से अलग’, सैफ मामले में नाना पटोले ने पुलिस से मांगा स्पष्टीकरण

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जनवरी 2025, 12:03 PM IST
‘पकड़ा गया आरोपी सीसीटीवी वाले शख्स से अलग’, सैफ मामले में नाना पटोले ने पुलिस से मांगा स्पष्टीकरण
Read Time:3 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में पकड़े गए आरोपी को लेकर हाल ही में एक अखबार ने सवाल उठाया था कि जो व्यक्ति पकड़ा गया है और जो व्यक्ति अभिनेता के अपार्टमेंट में सीसीटीवी फुटेज में दिखा था, दोनों अलग-अलग हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इस पर मुंबई पुलिस से स्पष्टीकरण की मांग की है।

नाना पटोले ने कहा, “हाल ही में एक अखबार ने दावा किया कि सैफ अली खान के पर हमले के मामले में जिस व्यक्ति की फोटो (अपार्टमेंट की) सीढ़ियों पर दिखाई गई और जिस व्यक्ति को पकड़ा गया, दोनों में फर्क है। इसकी जांच भी की गई, उसी आधार यह रिपोर्ट दी गई। हमने भी दोनों अपराधियों की फोटो को गौर से देखा तो पाया कि दोनों में अंतर है।

उन्होंने कहा, “मुंबई पुलिस को तुरंत इस बात पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। यह स्पष्टीकरण मुंबई पुलिस को इसलिए देना चाहिए कि मुंबई के एक सबसे प्रसिद्ध इलाके में देश के सबसे मशहूर अभिनेता भी सुरक्षित नहीं हैं तो कौन सुरक्षित होगा। बॉलीवुड मुंबई और भारत की शान है। अगर इस तरह के हमले होते रहे तो बॉलीवुड को मुंबई छोड़ते ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसका नुकसान मुंबई को होगा। महाराष्ट्र में गांव का सरपंच भी सुरक्षित नहीं है, आम पब्लिक भी सुरक्षित नहीं है। यही बात सामने आ रही है। बीड में क्या हुआ हम सबने देखा। उसके बाद मुंबई में सैफ अली खान के साथ क्या हुआ। मुंबई में ऐसी घटना दोबारा न हो इसलिए सही आरोपी को पकड़कर कार्रवाई करनी चाहिए। किसी भी इंसान को नहीं पकड़ लेना चाहिए।”

भाजपा नेता नितेश राणे द्वारा सैफ अली खान की सेहत पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा, “आपने जिनका जिक्र किया है, वह धर्म के आधार पर राजनीति कर रहे हैं, जो संविधान का अपमान है। एक अभिनेता अपने धर्म से नहीं, अपने अभिनय से पहचाना जाता है। अभिनेता को धर्म से ऊपर माना जाता है। सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई जांच कर रही है और अब तक साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो चुका है। इस जांच में अब तक देरी क्यों हो रही है? अगर पुलिस ने गलत आरोपी को पकड़ा है तो कोर्ट में वह आरोपी छूट सकता है।”

उल्लेखनीय है कि शिवसेना नेता संजय निरुपम के बाद, अब भाजपा नेता नितेश राणे ने भी बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की सेहत को लेकर अजीब सवाल उठाए हैं। नितेश राणे ने उनके पांच दिन में अस्पताल से घर लौटने पर हैरानी जताते हुए कहा था, “क्या सच में उन पर हमला हुआ था, या फिर यह सिर्फ एक एक्टिंग का हिस्सा था?”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *