BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 07:41 PM
  • 41.01°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

पटना में महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 9:49 PM IST
पटना में महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को राजधानी पटना के खाजपुरा स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती की और पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर निकली शोभा यात्रा में शामिल संगठनों को प्रतीक चिह्न भेंटकर मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। आयोजकों ने अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। शोभा यात्रा में निकली भगवान भोलेनाथ की टोली का भव्य आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने शहर के खाजपुरा शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती की पूजा-अर्चना की।

महाशिवरात्रि पर इस बार पूरी राजधानी शिवमय नजर आ रही है। अधिकांश मंदिर सजे-धजे नजर आ रहे हैं। दिनभर शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा।

महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के तत्वावधान में बुधवार की शाम शहर के अलग-अलग मोहल्लों से गाजे-बाजे और मनोहारी झांकियों के साथ 32 शोभा यात्राएं निकलीं। सभी शोभा यात्राएं पहले से तय रूटों से होते हुए देर शाम खाजपुरा शिव मंदिर स्थित मुख्य समारोह स्थल पर पहुंच रही हैं।

शोभा यात्रा मार्ग में कई जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। 20 स्थानों पर पुष्प वर्षा के इंतजाम हैं और शरबत-पानी के स्टॉल लगाए गए हैं। खाजपुरा शिव मंदिर के पास हजारों भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विधायक संजीव चौरसिया, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी शगोपाल सिंह, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *