BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 11:28 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

पद्म पुरस्कारों को किसी जाति या धर्म से जोड़ने की जरूरत नहीं : नसीम खान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 जनवरी 2025, 11:43 PM IST
पद्म पुरस्कारों को किसी जाति या धर्म से जोड़ने की जरूरत नहीं : नसीम खान
Read Time:3 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। कांग्रेस नेता नसीम खान ने रविवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा, दिल्ली विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि पद्म पुरस्कारों को किसी जाति या धर्म से जोड़ने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा, “पद्म पुरस्कारों को किसी जाति या धर्म से जोड़ने की जरूरत नहीं है। पद्म पुरस्कारों की एक गरिमा होनी चाहिए। सरकार से हमेशा यही अपेक्षा रहती है कि ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाना चाहिए, जिनको सम्मान मिलने से देश के सभी वर्ग के लोगों को एक प्रेरणा मिले। हालांकि, ऐसे लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, जिनके ऊपर चार्जशीट, कई मुकदमें दर्ज हैं। पिछले 10 सालों से ये पुरस्कार ऐसे लोगों को दिए जा रहे हैं, जिससे इस पुरस्कार की गरिमा कम हुई है।”

उन्होंने आगे कहा, “भारतीय जनता पार्टी तो हमेशा से यही करती आई है। वह माहौल बनाती है और बातों को फैलाने का काम करती है। इसी मुद्दे को लेकर वह राजनीति कर रही है। सरकार का निर्णय देशहित में होना चाहिए। मेरा मानना है कि अगर इस तरह का पुरस्कार दिया जाता है तो उस पुरस्कार की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।”

नसीम खान ने गांधी परिवार का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अगर एक भ्रष्टाचारी शख्स दूसरे को भ्रष्टाचारी कहे तो सुनने में कैसा लगेगा? जहां तक राहुल गांधी और गांधी परिवार की बात है तो देश में उनकी एक गरिमा रही है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है। सोनिया गांधी ने तो प्रधानमंत्री पद तक ठुकरा दिया था। यही नहीं, राहुल गांधी ने देश के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरकर पैदल यात्रा तक की थी। केजरीवाल से ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि एक जमाने में अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे का मुखौटा लगाकर कांग्रेस को बदनाम करने का काम किया था। आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों की मिलीभगत है। भाजपा खुद यही चाहती है कि दिल्ली में केजरीवाल की सरकार बने।”

उन्होंने सैफ अली खान मामले पर कहा, “गिरफ्तार आरोपी के पिता ने भी खुद इस बात का जिक्र किया है कि जो सीसीटीवी में व्यक्ति दिखाई दे रहा है और जिस आरोपी को पकड़ा गया है, उन दोनों में कोई समानता नहीं है। अब यह कहा जा रहा है कि सीआईडी की रिपोर्ट में फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो रहा है। अगर ऐसा है तो यह बहुत ही गंभीर मामला है। हमारी मांग है कि सरकार इसकी गहनता से जांच करे और जो असली आरोपी है, उसे गिरफ्तार किया जाए।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *