BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 12:03 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  2. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  3. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  4. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  5. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  6. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  7. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  8. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन
  9. नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों से ममता बनर्जी ने की मुलाकात, बोलीं- जब तक जिंदा हूं, नहीं छीनने दूंगी नौकरी
  10. पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने थामा सपा का दामन, अखिलेश बोले पीडीए की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे
  11. भारतीय शेयर बाजार क्यों हुआ क्रैश?
  12. दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि पर बवाल, आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
  13. टैरिफ नहीं ‘दवा’ ! शेयर बाजार में हाहाकार के बीच ट्रंप ने अपनी नीतियों को ठहराया ‘सही’
  14. बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी, ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में हुए शामिल
  15. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘वक्फ’ पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, पीडीपी बोली- दुर्भाग्यपूर्ण है स्पीकर का फैसला

परभणी हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 दिसंबर 2024, 11:25 PM IST
परभणी हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया
Read Time:2 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

परभणी (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के परभणी में बुधवार को संविधान के अपमान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया है।

प्रदर्शनकारियों ने 11 दिसंबर को कई इलाकों में आगजनी की और जगह-जगह पथराव किए। पुलिस ने भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। दंगाइयों ने कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 लोगों को हिरासत में लिया है।

सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए घटना के मोबाइल वीडियो और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर इन लोगों की पहचान की गई है।

इलाके में शांति बनाए रखने के लिए एसआरपीएफ, दंगा नियंत्रण पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है। हर एक इलाके में पेट्रोलिंग की जा रही है।

परभणी में बुधवार को बेकाबू भीड़ कलेक्टर के ऑफिस में घुस गई। कलेक्टर की इमारत में तोड़फोड़ की गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

परभणी के कलेक्टर रघुनाथ गावडे ने कहा कि मंगलवार को संविधान के अपमान की घटना के बाद वह खुद घटनास्थल पर गए थे। इसके बावजूद आज कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

परभणी शहर में कलेक्टर कार्यालय के सामने बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति है। इस प्रतिमा के सामने संविधान और संविधान की प्रति रखी हुई है। मंगलवार शाम को किसी व्यक्ति ने संविधान की प्रति को तोड़ दिया। इससे अंबेडकर के अनुयायी नाराज हो गए। इसके बाद परभणी में देर रात तक आंदोलन शुरू हो गया। बुधवार को शहर में बंद का ऐलान किया गया था। बंद के दौरान विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया।

प्रदर्शनकारियों ने सड़क रोको और रेल रोको प्रदर्शन भी किया। एहतियात के तौर पर शहर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। साथ ही बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *