BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 28 मार्च 2025 05:40 AM
  • 24.42°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  2. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  3. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  4. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  5. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  6. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  7. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  8. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  9. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  10. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  11. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी
  12. भाजपा गौशाला से दुर्गंध फैलाती है, हम इत्र से सुगंध : अखिलेश
  13. कांग्रेस ने विधानसभा की गरिमा को पहुंचाई ठेस, सभी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार : ओडिशा के कानून मंत्री
  14. ‘दिल्ली में कमल खिला अब बंगाल की बारी’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह
  15. संयुक्त किसान मोर्चा की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ सकारात्मक वार्ता, आगे की बैठकों का शेड्यूल तय

पश्चिम बंगाल भाजपा की कार्रवाई, 4 पदाधिकारी अस्थायी रूप से निष्कासित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मार्च 2025, 9:16 AM IST
पश्चिम बंगाल भाजपा की कार्रवाई, 4 पदाधिकारी अस्थायी रूप से निष्कासित
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेहाला-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चार पार्टी पदाधिकारियों को अस्थायी रूप से निष्कासित कर दिया। इन पदाधिकारियों पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनुपम भट्टाचार्य सहित पार्टी नेताओं को परेशान करने का आरोप है।

पश्चिम बंगाल में पार्टी की आंतरिक अनुशासन समिति के प्रमुख प्रताप बनर्जी द्वारा चार स्थानीय स्तर के पार्टी पदाधिकारियों को जारी किए गए पत्रों के अनुसार, इन चारों को अगले सात दिनों के भीतर वरिष्ठ पार्टी नेता को परेशान करने के आरोपों पर अपने-अपने बिंदु लिखित रूप में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

बनर्जी ने पत्र के माध्यम से कहा कि इन चारों को पार्टी से अस्थायी रूप से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित किए गए पदाधिकारियों में जॉय घोष, राणा द्वारी, सुकुमार हाजरा और दिव्येंदु सामंत शामिल हैं।

दरअसल, रविवार को बेहाला-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक इलाके में अनुपम भट्टाचार्य को कोलकाता-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए नया सांगठनिक जिला अध्यक्ष चुनने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिले में भट्टाचार्य के विरोधी गुट के कुछ सदस्य भी कार्यक्रम में पहुंचे और कथित तौर पर नवनिर्वाचित सांगठनिक जिला अध्यक्ष और उनके समर्थकों पर आरोप लगाने लगे।

इससे दो विरोधी गुटों के बीच झड़प हो गई। जब भट्टाचार्य ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और कथित तौर पर विरोधी गुट के सदस्यों ने उनके चेहरे पर काली स्याही भी पोत दी। स्थिति को काबू में करने के लिए स्थानीय पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। इस मामले में भाजपा के जिला नेतृत्व की ओर से पुलिस में आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई गई।

इसके बाद यह मामला राज्य नेतृत्व के संज्ञान में आया और चारों पदाधिकारियों को तत्काल अस्थायी रूप से निष्कासित करने का फैसला लिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *