BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 26 अप्रैल 2025 12:08 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी
  2. भारत ने पाकिस्तान को लिखा पत्र, सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की दी जानकारी
  3. पहलगाम आतंकी हमला : सर्वदलीय बैठक खत्म, सभी दलों ने दिखाई एकजुटता
  4. मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस शुक्रवार को निकालेगी कैंडल मार्च : केसी वेणुगोपाल
  5. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कई राष्ट्राध्यक्षों ने पीएम मोदी से की बात, आतंकवाद के खिलाफ दिखाई एकजुटता
  6. महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने पहलगाम की घटना को लेकर केंद्र को घेरा
  7. सीसीएस की बैठक में लिए गए फैसले से पाकिस्तान को म‍िलेगा कड़ा सबक : अरुण साव
  8. पहलगाम आतंकी हमला : भारत ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा किया निलंबित
  9. सिंधु जल संधि पर रोक से पाकिस्तान पर क्या पड़ेगा असर?
  10. जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले के गुनहगारों की सूचना देने वालों को 20-20 लाख का इनाम
  11. ‘हम एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे’, नीतीश कुमार ने फिर दिया भरोसा
  12. हिंदुओं को जानबूझकर निशाना बनाना, पूरे देश में भावनाएं भड़काने की एक सोची-समझी साजिश: सीडब्ल्यूसी
  13. मधुबनी : मंच से पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, फिर शुरू किया भाषण
  14. प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर करीब 13,480 करोड़ रुपए की योजनाओं की दी सौगात
  15. भारत ने पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

पहले कुछ था ही नहीं, जैसे संसार की उत्पत्ति 2005 के बाद हुई : तेजस्वी यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 8:18 PM IST
पहले कुछ था ही नहीं, जैसे संसार की उत्पत्ति 2005 के बाद हुई : तेजस्वी यादव
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 2005 से पहले कुछ था ही नहीं, संसार की उत्पत्ति तो 2005 के बाद हुई है।

दरअसल, तेजस्वी यादव विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान राजद के पक्ष को रख रहे थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण को कंफ्यूज बताते हुए कहा कि नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आए हैं। हम लोग बिहार में उनका स्वागत करते हैं। उन्हें कुछ लोगों ने जो अभिभाषण दिया, वही उन्होंने पढ़ दिया।

उन्होंने कहा कि 2020 से 2025 में तीन बार सरकार बदली है। इससे पहले जितने राज्यपाल हुए, सबका भाषण एक जैसा ही था। पता ही नहीं चल रहा था कि वे 2005 वाला पढ़ रहे थे या 2025 वाला पढ़ रहे थे।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि महागठबंधन की सरकार की उपलब्धि राज्यपाल के इस बार के अभिभाषण में जोड़ दी गई। गर्वनर का अभिभाषण काफी कन्फ्यूज करता रहा। सभी लोग असमंजस में हैं।

उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि राज्यपाल को श्मशान के मंजर में विवाह का गीत नहीं गवाया जाए। आज बिहार की हालत क्या है।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए पांच साल पुराना भाजपाई बताया। तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर भी तंज कसा और कहा कि एक उप मुख्यमंत्री ने कुछ और दूसरे ने कुछ कहा। इस पर विजय सिन्हा के साथ तू-तू, मैं-मैं भी हुई।

तेजस्वी यादव ने कहा कि आप तो टीका लगाते हैं, झूठ मत बोलिए। आपने कहा था कि मुख्यमंत्री भाजपा का होगा। इस पर विजय सिन्हा ने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता हूं। एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास कर रही है। आपको टीका से इतनी नफरत है तो आप टोपी पहन लीजिए।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कुछ पुस्तकों को दिखाते हुए कहा कि देश में हर दसवां आदमी बिहारी है। बिहार में औसत प्रति व्यक्ति आय 11 सौ डॉलर है। दुनिया के सबसे गरीब इलाके, जो कि अफ्रीका में है, वहां पर प्रति व्यक्ति आय 1,700 डॉलर है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *