BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 08:13 AM
  • 12.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

‘पिताजी स्वस्थ हैं’, नीतीश कुमार ने 19 साल में बिहार में विकास किया : निशांत कुमार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 फ़रवरी 2025, 11:29 PM IST
‘पिताजी स्वस्थ हैं’, नीतीश कुमार ने 19 साल में बिहार में विकास किया : निशांत कुमार
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में एंट्री लेंगे। कहा जा रहा है कि वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राजनीति के गलियारों में यह चर्चा तेज है कि निशांत कुमार जदयू की विरासत को संभालेंगे।

दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होकर पटना लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से जब यह सवाल किया गया कि क्या वह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से बिहार की जनता से अपील की है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बहुत विकास किया है। इसलिए चुनाव में एनडीए के समर्थन में आएं और बिहार में ‘डबल इंजन की सरकार’ बनाएं। नीतीश कुमार दोबारा सीएम बनेंगे तो बिहार तेजी से विकास के पथ पर बढ़ेगा।

तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार की तबियत पर आ रहे बयानों पर निशांत कुमार ने कहा, “पिताजी की तबियत ठीक है, वह 100 प्रतिशत स्वस्थ हैं।”

बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर है। वैसे, नीतीश कुमार अब तक राजनीति में परिवारवाद को लेकर विरोधियों पर हमलावर रहे हैं, लेकिन निशांत के राजनीति में उतारने को लेकर जदयू में भी मंथन का दौर जारी है। जदयू के कई नेता तो उनके स्वागत को तैयार बैठे हैं। कहा जा रहा है कि होली के बाद निशांत कुमार औपचारिक तौर पर अपने सियासी सफर की शुरुआत करने वाले हैं।

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने हाल ही में कहा था कि जब मेरी बेटी राजनीति में आ सकती है, तो निशांत कुमार क्यों नहीं? अगर निशांत राजनीति में आते हैं, तो हमलोग उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने हालांकि बिना नाम लिए नीतीश कुमार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह “हमारे नेता को तय करना है”।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *