BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 06:50 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

पीएम मोदी के एमपी दौरे पर मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं, ‘प्रधानमंत्री नारी सशक्तिकरण के लिए करते हैं काम’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 3:52 PM IST
पीएम मोदी के एमपी दौरे पर मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं, ‘प्रधानमंत्री नारी सशक्तिकरण के लिए करते हैं काम’
Read Time:3 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महारानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर मध्य प्रदेश सरकार में महिला मंत्रियों की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ नारी सशक्तिकरण की बात नहीं करते हैं बल्कि वह उनके लिए करके भी दिखाते हैं।

मंत्री प्रतिमा बागरी ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा, “निश्चित तौर पर अगर हम महारानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर नजर डालें तो काफी संघर्ष भरा रहा है। उन्होंने अपने साम्राज्य को राजनीतिक कुशलता के साथ चलाया। साथ ही उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान कई मंदिरों का निर्माण कराया। मेरी नजर में वह नारी सशक्तिकरण की सबसे बड़ी मिसाल हैं। मैं इतना ही कहूंगी कि प्रधानमंत्री सिर्फ नारी सशक्तिकरण की बात नहीं करते हैं बल्कि वह उनके लिए करके भी दिखाते हैं।”

मंत्री कृष्णा गौर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महारानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को मनाने के लिए यहां आ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि पीएम मोदी के संबोधन से इस कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं के अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा।”

उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से पीएम मोदी जब भी मध्य प्रदेश के दौरे पर आते हैं तो वह कई सौगात देते हैं और इस बार भी वह यहां कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे।”

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वह महिलाओं को सशक्त बनाने और नागरिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के उद्देश्य से कई प्रमुख बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और 300 रुपए का विशेष सिक्का जारी करेंगे, जिसमें उनकी तस्वीर होगी। वह आदिवासी, लोक और पारंपरिक कलाओं में उनके योगदान के सम्मान में एक प्रतिष्ठित महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *