BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 05:38 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

‘पुणे में हैवानियत करने वाले दरिंदे को मिले कड़ी सजा’, वारिस पठान ने फडणवीस सरकार से की मांग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 7:41 AM IST
‘पुणे में हैवानियत करने वाले दरिंदे को मिले कड़ी सजा’, वारिस पठान ने फडणवीस सरकार से की मांग
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता वारिस पठान ने पुणे में एक लड़की के साथ हुए बलात्कार मामले पर गुरुवार को प्रतिक्रिया दी। इसे लेकर उन्हें महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा।

वारिस पठान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि महाराष्ट्र सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है। विकास के सभी मुद्दों पर सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। आए दिन महाराष्ट्र में क्या क्या हो रहा है? पुणे में सरकारी बस में एक लड़की का बलात्कार किया गया। आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। आपने कैसी कानून व्यवस्था बनाई है? ये ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और नारी सम्मान की बात करते हैं। उन्होंने ‘लाडली बहना’ योजना शुरू की, लेकिन अगर राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आपकी योजनाओं का क्या फायदा है?

उन्होंने पूछा कि महाराष्ट्र में इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं? महाराष्ट्र सरकार गंभीर नहीं है। हम तो निर्भया कांड के समय से बोलते आ रहे हैं कि सख्त कानून बनाइए। आरोपियों को ऐसी सजा दीजिए कि आगे कोई ऐसी हरकत न करें।

उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध करते हैं कि लड़की के साथ बलात्कार करने वाले दरिंदे को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। एक विशेष अभियोजक की नियुक्ति की जाए, ताकि उसे जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले। महाराष्ट्र में आए दिन देखा जा रहा है रास्ते में किसी को गोली मार दी जाती है। घर में बैठे व्यक्ति पर चाकू से हमला हो जाता है। पुणे में लड़की का बस में रेप किया गया। इन सब घटनाओं से राज्य और जनता का नुकसान हो रहा है। पुणे की घटना बहुत निंदनीय है। हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र सरकार जल्द से आरोपी को सजा दे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *