BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 12:29 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

प्रख्यात गांधीवादी कृष्ण भारती का निधन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 11:30 PM IST
प्रख्यात गांधीवादी कृष्ण भारती का निधन
Read Time:3 Minute, 28 Second

बीएनटी न्यूज़

हैदराबाद। गांधीवादी और प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पासला कृष्ण मूर्ति की बेटी कृष्णा भारती का रविवार को यहां निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

कृष्णा भारती ने संक्षिप्त बीमारी के बाद यहां स्नेहपुरी कॉलोनी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले की रहने वाली, वह स्वतंत्रता सेनानी पासला कृष्ण मूर्ति और अंजा लक्ष्मी की दूसरी बेटी थीं।

कृष्णा भारती गांधीवादी मूल्यों में दृढ़ विश्वास रखती थीं और उन्होंने जीवन भर उन्हीं मूल्यों को बनाए रखा। उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए भी प्रयास किया। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों और गोशालाओं को दान दिया था।

कृष्णा भारती अविवाहित थी। उनके चार भाई और तीन बहनें हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा भारती के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के शैक्षणिक उत्थान के लिए उनके योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के भीमावरम में 2022 में स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में कृष्णा भारती के पैर छुए थे।

उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पासला कृष्ण मूर्ति के अन्य पारिवारिक सदस्यों से भी मुलाकात की।

1900 में पश्चिमी गोदावरी जिले के ताडेपल्लीगुडेम तालुका के पश्चिम विप्पारु गांव में जन्मे पासला कृष्ण मूर्ति 1921 में अपनी पत्नी के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

कृष्णमूर्ति और उनकी पत्नी ने 1932 में भीमावरम उप-कलेक्टर के कार्यालय पर भारतीय ध्वज फहराया था, जिसके लिए उन्हें जेल भी हुई थी।

अंजा लक्ष्मी ने जेल में ही कृष्णा भारती को जन्म दिया था। कृष्णा भारती ने अपने जीवन के पहले 10 महीने जेल में बिताए थे।

कृष्णमूर्ति दंपत्ति ने अपनी पूरी संपत्ति स्वतंत्रता आंदोलन के लिए दान कर दी और नमक सत्याग्रह (दांडी मार्च) में हिस्सा लिया। जब महात्मा गांधी पश्चिमी गोदावरी जिले के दौरे पर आए तो कृष्णमूर्ति उनके निजी सचिव के रूप में काम कर रहे थे।

इस दम्पति ने विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में भी भाग लिया था और अपने गांवों में दलितों के लिए मकान बनवाए थे।

कृष्णमूर्ति का 1978 में निधन हो गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *