BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:54 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना ‘रसभरी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 फ़रवरी 2025, 12:26 PM IST
प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना ‘रसभरी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
Read Time:3 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी का भोजपुरी सांग ‘रसभरी’ गुरुवार को रिलीज किया गया। इस गाने में माही श्रीवास्तव ‘रसभरी’ बनकर अपनी नजाकत और कातिल अदा से सबको दीवाना बना रही हैं।

इस गाने को नए अंदाज में सिंगर प्रियंका सिंह गाकर अपनी सुरीली आवाज का जादू चला रही हैं। यह फुल एंटरटेनिंग वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की कयामत ढाने वाली जोड़ी में आया यह गाना तहलका मचा रहा है।

महंगे लोकेशन, महंगे कॉस्ट्यूम और काफी ज्यादा कोरस डांसर के साथ शूट किया गया यह सांग सबको हैरान कर रहा है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव कमाल के एक्सप्रेशन के साथ डांस का तड़का लगाते हुए महफिल लूट रही हैं और खूबसूरत अंदाज में फुल टू धमाल मचा रही हैं।

इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव कहती हैं, “मैंने अब तक सारे गाने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से किए हैं, लेकिन हमारा यह सांग एक अलग ही एहसास दिला रहा है। यह सांग मेरे दिल के बहुत करीब है। क्योंकि सांग बहुत ही बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। मैं अपने फैंस और ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं, जो इस गाने को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं।”

प्रियंका सिंह ने कहा कि यह गाना बहुत ही सुंदर बना है। मुझे उम्मीद है कि गाना जल्द ही मिलेनियम क्लब में शामिल होकर सोशल मीडिया में धमाल मचाएगा। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बिग ब्लॉस्ट सांग ‘रसभरी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी की है। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर संदीप शर्मा, डीओपी हनी काम, कोरियोग्राफर अमित स्टाइल, असोसिएट डायरेक्टर खुशी शर्मा, एडिटर जैस सिंह सरारी हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *