BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 04:59 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

प्रियांक खड़गे को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग, नेता प्रतिपक्ष को नजरबंद कराने का आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 मई 2025, 12:38 AM IST
प्रियांक खड़गे को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग, नेता प्रतिपक्ष को नजरबंद कराने का आरोप
Read Time:3 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

कलबुर्गी। कर्नाटक के कलबुर्गी में 21 मई को घटित एक विवादास्पद घटना को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा के विधान परिषद सदस्य एन. रवि कुमार ने कांग्रेस नेता और मंत्री प्रियांक खड़गे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। यह मामला विपक्ष के नेता चलवादी नारायण स्वामी की तिरंगा यात्रा से जुड़ा है।

एन. रवि कुमार ने शुक्रवार को बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि 21 मई को जब चलवादी नारायण स्वामी कलबुर्गी के सीतापुर में तिरंगा यात्रा में भाग लेने पहुंचे, तब उन्हें एक साजिश के तहत कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियांक खड़गे ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिया कि नारायण स्वामी को कार्यक्रम स्थल के लिए बाहर न निकलने दिया जाए। इसके बाद नारायण स्वामी को सर्किट हाउस के एक कमरे में बंद कर दिया गया और पांच घंटे तक नजरबंद रखा गया।

उन्होंने कहा कि यह घटना लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है। एक जनप्रतिनिधि को इस तरह बंधक बनाना शर्मनाक है। हम मांग करते हैं कि प्रियांक खड़गे को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और इस घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। इस घटना में कई पुलिस अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है, उन्हें तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए।

रवि कुमार ने कहा कि अगर प्रियांक खड़गे को अपशब्द कहना गलत है, तो क्या यह सही था कि उनके पिता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को ‘विषधर’ कहा था? क्या वह भाषा उचित थी? उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और जरूरत पड़ी तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी ने पहले भी महंगाई, रेत माफिया और न्याय से वंचित पीड़ितों के लिए कई आंदोलन किए हैं और अब यह मामला जनता के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कानून का शासन चलेगा, किसी एक परिवार की गुंडागर्दी नहीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *