BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 09:29 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  2. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  3. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  4. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  5. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  6. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  7. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  8. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  9. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  10. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  11. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  12. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  13. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  14. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
  15. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता

फखरुल हसन चांद का आरोप, ‘भाजपा के पास मुद्दे ही नहीं’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 फ़रवरी 2025, 10:27 PM IST
फखरुल हसन चांद का आरोप, ‘भाजपा के पास मुद्दे ही नहीं’
Read Time:2 Minute, 30 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता फखरुल हसन चांद ने शनिवार को भाजपा पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा, “इनसे कुछ भी पूछो तो ये लोग वही गिने-चुने मुद्दे गिनाने लगते हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि इन लोगों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। इन लोगों से बेरोजगारी और महंगाई पर सवाल करो, तो इनके पास कुछ भी बोलने के लिए नहीं रहता है।”

समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि भाजपा आमतौर पर हिंदू, मुसलमान, लव जिहाद, मदरसा, फिल्में, यूसीसी जैसे मुद्दे ही उठाती है। इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इन्हीं मुद्दों के इर्द-गिर्द भाजपा की राजनीति चल रही है।

उन्होंने महाराष्ट्र की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में इस समय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। लेकिन, अगर इस संबंध में भाजपा से किसी भी प्रकार का सवाल करेंगे, तो आपको इस पर कोई जवाब नहीं मिलेगा। आप इन लोगों से महंगाई पर सवाल कीजिए, तो इनके पास कुछ नहीं होगा कहने के लिए। बेरोजगारी पर सवाल करें, तो इन लोगों के पास कुछ भी नहीं रहेगा कहने के लिए।

सपा नेता ने सरकार पर किसानों को फसल का उचित दाम न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है, लेकिन अगर आप इनसे कोई सवाल करेंगे, तो ये लोग इस पर कुछ भी नहीं कहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र की सरकार पूरी तरह से विफल है। मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारी पार्टी लगातार जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को हमेशा उठाती रहेगी।a

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *