BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 04 मार्च 2025 06:46 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. महिला समृद्धि योजना के पूरा न होने का आरोप, ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
  2. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक
  3. स्वास्थ्य के नाम पर ‘आप’ सरकार में हुआ भ्रष्टाचार: रेखा गुप्ता
  4. किसानों के साथ सीएम मान की बातचीत विफल
  5. राहुल गांधी ने मंत्री वीरेंद्र कुमार को लिखा पत्र, पूछा-एनसीएससी और एनसीबीसी में पद खाली क्यों?
  6. मथुरा : होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन की जाए : राजू दास
  7. कांग्रेस प्रवक्ता के रोहित शर्मा के बॉडी शेमिंग करने पर भड़के राजनेता, पार्टी से एक्शन की मांग
  8. जम्मू-कश्मीर : बजट सत्र पर कांग्रेस नेता तारिक हमीद ने कहा,’बहाल हो रहा है लोकतंत्र’
  9. ‘औरंगजेब’ के कार्यकाल में भारत था सोने की चिड़िया : अबू आजमी
  10. बिहार बजट पर चुनावी साल की ‘छाया’, महिलाओं और किसानों पर भी विशेष फोकस
  11. बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला
  12. भारत ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ की ओर अपनी यात्रा में सीख को साझा करने काे इच्छुक : पीएम मोदी
  13. झारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ का बजट किया पेश, केंद्र से बकाया 1.36 लाख करोड़ की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई का ऐलान
  14. कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के रोहित शर्मा पर टिप्पणी से विवाद, नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  15. दिल्ली का बजट जनता के सुझावों पर आधारित होगा : सीएम रेखा गुप्ता

बसपा में हुए बड़े बदलाव पर केशव बोले- यह उनकी आंतरिक समस्या, इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 मार्च 2025, 10:47 PM IST
बसपा में हुए बड़े बदलाव पर केशव बोले- यह उनकी आंतरिक समस्या, इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में हुए बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बसपा की आंतरिक समस्या है। यह देश, प्रदेश और भाजपा की समस्या नहीं है। भाजपा को जो करना चाहिए, वो हम कर रहे हैं। सरकार जो करना चाहिए, वो कर रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस क्या कर रही है, उससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को यहां विधानमंडल के चल रहे सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “एक नहीं, अनेक बार कह चुका हूं कि समाजवादी के मुखिया सहित सपा नेताओं को दृष्टि दोष है। उनको देखने के तरीके को सही करने के लिए किसी आंख के डॉक्टर और दिमाग में अगर कोई प्रदूषण भरा है, तो किसी दिमाग के डॉक्टर को दिखाए, तो वह लोग ठीक हो जाएंगे।”

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को आरोप लगाया कि वामपंथी और उदारवादी लोग हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “असम के मुख्यमंत्री ने बिल्कुल ठीक कहा है, इस देश में भारतीय संस्कृति पर जिसने सबसे ज्यादा प्रहार करने का अपराध किया है, वह कांग्रेस रही है और अपने को उदारवादी के रूप में दिखाने में भी कांग्रेस रही। वामपंथी सदैव भारतीय संस्कृति के विरोधी रहे हैं।”

ज्ञात हो कि यूपी की बसपा मुखिया मायावती ने एक बार फिर भतीजे आकाश आनंद से अपना उत्तराधिकार छीन लिया है और उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। इसके साथ ही दो नए नेशनल को-ऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की है। आकाश की जगह उनके पिता और बसपा के महासचिव रहे आनंद कुमार और सांसद (राज्यसभा) राम जी गौतम को नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है। इसके साथ ही मायावती ने यह भी कहा है कि अब मैंने खुद भी यह फैसला लिया है कि मेरे जीते जी और मेरे आखिरी सांस तक भी अब पार्टी में मेरा कोई भी उत्तराधिकारी नहीं होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *