BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 02 जून 2025 04:54 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. नागालैंड में एनसीपी के सभी सात विधायक एनडीपीपी में शामिल, अजित पवार ने कहा- ‘नहीं हो रहा था उनका कोई काम’
  2. महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक
  3. जीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पार
  4. दिल्ली भगाओ, पंजाबी लाओ : ‘आप’ की अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत, पटियाला में जोरदार प्रदर्शन
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डेनमार्क के पूर्व राजदूत ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बताया ‘भारत का सच्चा रक्षक’
  6. ममता बनर्जी ने बंगाल को बनाया घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार का केंद्र, हिंदुओं के साथ हुआ दुराचार : अमित शाह
  7. राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते : बृजभूषण शरण सिंह
  8. निजी बैंकों ने 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग सेवाओं पर शुल्क बढ़ाने का किया ऐलान
  9. राजद ने तेजप्रताप यादव को आधिकारिक तौर पर 6 साल के लिए निष्कासित किया, कार्यालय आदेश जारी
  10. वायुसेना की दक्षिणी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ बने एयर मार्शल मनीष खन्ना
  11. तेजप्रताप यादव का तेजस्वी के नाम संदेश, कहा- हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा
  12. लालू और तेजस्वी यादव बताएं राजद में जयचंद कौन : मनीष यादव
  13. भारत-पाक सीजफायर पर केंद्र सरकार को जवाब देना होगा : पवन खेड़ा
  14. असम में बाल विवाह के खिलाफ एक्शन मोड में सरकार, अब तक 4 हजार से अधिक गिरफ्तार
  15. खड़गे को राफेल की नहीं, कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए जो डूब रही है : आचार्य प्रमोद कृष्णम

बहराइच में तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला, कई लोग घायल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 फ़रवरी 2025, 9:15 PM IST
बहराइच में तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला, कई लोग घायल
Read Time:2 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। यहां पर 6-7 ग्रामीणों पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। आनन-फानन में सभी घायलों को पीएचसी सुजौली में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, इस घटना के बाद से तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।

बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र के कारीकोट गांव में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीण तेंदुए को भगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में तेंदुआ एक ग्रामीण पर हमला करते हुए खेतों की ओर भागता देखा जा सकता है।

बता दें कि गत वर्ष भी तेंदुए ने बहराइच इलाके में आतंक मचाया था। तेंदुए के हमले में कई लोग घायल हुए थे। लोगों में दहशत का माहौल ऐसा था कि लोग शाम होने के बाद घरों से बाहर नहीं निकलते थे। हालांकि, 3 अक्टूबर 2024 को वन विभाग की टीम ने एक खूंखार तेंदुए को सफलतापूर्वक पिंजरे में कैद कर लिया था, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। तेंदुआ एक वृद्ध महिला और एक किशोरी पर जानलेवा हमला कर चुका था, जिसके कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था।

27 नवंबर 2024 को उत्तर प्रदेश वन विभाग ने एक और आदमखोर तेंदुए को सफलतापूर्वक पकड़ा था। इस तेंदुए के हमले में पांच लोगों की मौत हुई थी। तेंदुए ने दो बच्चों को भी घायल किया था।

तेंदुए को सफलतापूर्वक पकड़ने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) बहराइच, आकाश दीप बधावन ने कहा था कि चार महीनों के अथक प्रयास के बाद तेंदुए को ट्रैप किया गया था। तेंदुए को फंसाने के लिए अलग-अलग जगहों पर पिंजरे लगाए गए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *