BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 17 मार्च 2025 10:41 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ के नाम पर भड़काऊ बयान देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो : शहजाद पूनावाला
  2. पीएम मोदी-लक्सन बैठक : न्यूजीलैंड में खालिस्तानी और भारत विरोधी तत्वों का उठा मुद्दा
  3. पुतिन से बात करेंगे ट्रंप, क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध ?
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के पॉडकास्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया साझा
  5. सुनीता विलियम्स मंगलवार पृथ्वी पर वापस आएंगी
  6. हरियाणा सरकार ने किया 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश, महिला सशक्तिकरण के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’
  7. गोधरा कांड को कवर करने वाली महिला पत्रकार ने बताया, “सोची-समझी साजिश के तहत पूरे ट्रेन को जलाने की थी योजना”
  8. मोदी, लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर जताई सहमति
  9. इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करना ऐतिहासिक कदम : आप सांसद
  10. पीएम मोदी से पूछे गए बेईमानी भरे सवाल, मैनेज था पॉडकास्ट : उदित राज
  11. वोट बैंक की राजनीति करने वाले दल वक्फ संशोधन बिल को रोक नहीं पाएंगे : केशव प्रसाद
  12. मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड अपने मकसद से भटका : शहाबुद्दीन रजवी
  13. तुष्टिकरण, सियासी तकरार और देश को गुमराह करने के लिए किया जा रहा वक्फ बिल का विरोध : जगदम्बिका पाल
  14. औरंगजेब कब्र विवाद पर संजय राउत ने कहा- कुछ लोग नए-नए हिंदुत्ववादी पैदा हुए हैं, उन्हें इतिहास नहीं पता
  15. समाजवादी पार्टी करती रहेगी वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का विरोध : फखरुल हसन चांद

बिहार की कानून व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भड़कीं, जदयू एमएलए ने बताई एक्शन की जरूरत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 6:01 PM IST
बिहार की कानून व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भड़कीं, जदयू एमएलए ने बताई एक्शन की जरूरत
Read Time:3 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में सोमवार को विपक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि दो दिनों में 22 हत्याएं हुई हैं।

उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह मंगलराज है, जंगलराज में यह नहीं होता था। दारोगा की हत्या नहीं होती थी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अपराध के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह से विफल है। विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि होली के दौरान राज्यभर में 22 लोगों की हत्या की गई है।

उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर 22 लोगों की हत्या कर दी गई है तो सोच लीजिए कि हर महीने कितने लोगों की हत्या बिहार में हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, “सरकार के लोग कहते हैं कि बिहार में सुशासन की सरकार है तो उन्हें बताना चाहिए कि सुशासन कहां है। छोटी-छोटी बेटियों की रेप के बाद हत्या कर दी जाती है। जब राज्य में दारोगा और सिपाही मारे जा रहे हैं तो आम जनता का हाल क्या होगा, हर कोई जान रहा है। सरकार ने जिन लोगों को सुरक्षा करने का जिम्मा दिया है, उन्हीं लोगों की हत्या हो रही है तो आम लोगों का भगवान ही मालिक है। कहते हैं बिहार में सुशासन की सरकार है तो इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं।”

इधर, राजद के विधायक मुकेश यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों की सरकार है, गोलियों की बौछार है, यही नीतीश कुमार है। आम जनता की बात छोड़ दीजिए, सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों की भी हत्या हो रही है। इसलिए नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। विधायक रणविजय साहू ने कहा कि पूरे बिहार में त्राहिमाम है। एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां प्रतिदिन हत्या नहीं हो रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री आंखों में पट्टी बांधे हुए हैं। मुख्यमंत्री मौन क्यों हैं? कहां गया सुशासन का नारा। बिहार की जनता सब देख रही है। ऐसे लोगों को अगले चुनाव में बंगाल की खाड़ी में भेजने का काम करेगी।

इस बीच, जदयू के विधायक डॉ. संजीव ने कहा कि अब कड़े एक्शन की जरूरत है। वेट एंड वाच से काम नहीं चलेगा। जब आपके रक्षक की हत्या हो रही है तो सिर्फ गिरफ्तारी से काम नहीं चलने वाला है। कड़ी कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को हथियार जो मिलता है, उसका समय पर चलाने का अधिकार भी मिलना चाहिए। आपको एनकाउंटर मोड में आना होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *