BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 03 अप्रैल 2025 04:26 AM
  • 25.85°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को आठ विकेट से हराया
  2. वक्फ संशोधन विधेयक को खड़गे, केसी वेणुगोपाल ने बताया ‘असंवैधानिक’
  3. वक्फ बिल: कानून सबको स्वीकार करना पड़ेगा- अमित शाह
  4. लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए जाएंगे दिल्ली
  5. वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर अमित शाह ने वक्फ बोर्ड द्वारा जब्त संपत्तियों को गिनवाया, विपक्ष पर लगाए आरोप
  6. ‘इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल’ पर लगी संसद की मुहर
  7. देश धर्मशाला नहीं तो जेल भी नहीं है : संजय राउत
  8. वक्फ बिल संविधान के मूल ढांचे पर आक्रमण : गौरव गोगोई
  9. वक्फ के तहत गरीबों की भलाई के नहीं हुए काम, विपक्ष मुसलमानों को कितना करेगा गुमराह : किरेन रिजिजू
  10. लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, किरेन रिजिजू ने कहा, ‘संसद की बिल्डिंग को भी किया गया था क्लेम’
  11. कांग्रेस के जमाने में समिति ठप्पा लगाती थी, हमारी समिति चर्चा के आधार पर विचार-विमर्श करती है : अमित शाह
  12. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  13. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  14. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  15. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6,341 कनीय अभियंताओं सहित 6,837 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 फ़रवरी 2025, 8:43 PM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6,341 कनीय अभियंताओं सहित 6,837 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Read Time:2 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के नवनियुक्त 6,341 कनीय अभियंताओं सहित 6,837 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री ने समारोह में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अंतर्गत नवनियुक्त 6,341 कनीय अभियंताओं एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 496 अनुदेशकों सहित कुल 6,837 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे।

सरकार ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के 12 लाख सरकारी नौकरी देने की घोषणा के तहत अब तक नौ लाख से अधिक लोगों को नौकरी दी जा चुकी है।

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। आज बदलते बिहार और विकसित बिहार को लेकर नियुक्ति पत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि आज पथ निर्माण विभाग में भी 530 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। यह शुरुआत है, बिहार के बच्चों को रोजगार भी मिलेगा, स्वरोजगार भी मिलेगा। इसके अलावा नौकरी भी दी जाएगी।

उन्होंने दावा किया कि यह एनडीए सरकार की गारंटी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजगार और स्वरोजगार के लिए विकसित बिहार के सपने को साकार कर रहे हैं।

उन्होंने राजद के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दो बार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनकी कोई उपलब्धि नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे तो नीतीश कुमार के समय के कार्यों को भी अपना बता रहे हैं। तेजस्वी यादव अपने माता-पिता के 15 साल के कार्यकाल को लेकर आएं और बताएं कितने लोगों को नौकरी दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *