BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 11:05 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  2. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  3. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  4. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  5. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  6. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  7. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन
  8. नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों से ममता बनर्जी ने की मुलाकात, बोलीं- जब तक जिंदा हूं, नहीं छीनने दूंगी नौकरी
  9. पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने थामा सपा का दामन, अखिलेश बोले पीडीए की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे
  10. भारतीय शेयर बाजार क्यों हुआ क्रैश?
  11. दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि पर बवाल, आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
  12. टैरिफ नहीं ‘दवा’ ! शेयर बाजार में हाहाकार के बीच ट्रंप ने अपनी नीतियों को ठहराया ‘सही’
  13. बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी, ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में हुए शामिल
  14. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘वक्फ’ पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, पीडीपी बोली- दुर्भाग्यपूर्ण है स्पीकर का फैसला
  15. वक्फ कानून को चुनौती मामला : याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति

बिहार को राहुल-तेजस्वी नहीं नीतीश कुमार चाहिए: राजीव रंजन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अप्रैल 2025, 5:50 PM IST
बिहार को राहुल-तेजस्वी नहीं नीतीश कुमार चाहिए: राजीव रंजन
Read Time:3 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनकी पदयात्रा से एक चीज तो समझ गई है कि बिहार को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव नहीं चाहिए। बिहार की जनता को एक बार फिर से नीतीश कुमार की सरकार चाहिए। जहां युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सम्मान मिलता है।

राहुल गांधी बेगूसराय में ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा में शामिल हुए। लेकिन, राहुल गांधी एक किलोमीटर ही चले और यात्रा समाप्त हो गई। महज 24 मिनट में राहुल की इस यात्रा समाप्त हुई।

राहुल की इस यात्रा पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने सोमवार को बीएनटी न्यूज़ से बात की। उन्होंने कहा, “देखिए, राहुल गांधी दिल्ली से चलकर आए थे। बिहार के लोगों को पलायन और रोजगार देने के लिए आए। लेकिन, पदयात्रा 24 मिनट में ही खत्म हो गई। राहुल एक किलोमीटर भी नहीं चल पाए। मैं समझता हूं कि वह पलायन रोकने और रोजगार देने के लिए बिहार की जनता को गुमराह करने के लिए आए थे।”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता जान चुकी है कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी कभी पलायन को लेकर गंभीर नहीं हो सकती हैं। क्योंकि, इनकी सरकार में युवाओं को हमेशा निराशा ही मिली है। बिहार में पलायन के लिए आरजेडी और कांग्रेस जिम्मेदार हैं। बिहार को बदलने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। उन्होंने बिहार में 12 लाख नौकरियां दीं। महिलाओं के सम्मान में योजनाएं लाईं। पक्की सड़कों का जाल बुना गया, इसलिए बिहार की जनता को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव नहीं, उन्हें नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री चाहिए।

बेगूसराय पदयात्रा को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “बिहार के युवाओं में जोश है, कुछ कर दिखाने का और सरकार के खिलाफ आक्रोश है, उन्हें अवसर और समर्थन नहीं दिलाने का। ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में आज बेगूसराय की सड़कों पर हजारों युवाओं की भावना, उनका कष्ट और संकल्प साफ दिखा। बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ ये आवाज अब बदलाव की पुकार बन चुकी है। बिहार अब चुप नहीं बैठेगा, युवा और अन्याय नहीं सहेगा। अपने अधिकार, रोजगार और न्याय की लड़ाई डटकर लड़ेगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *