BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:57 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

बिहार : प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 जनवरी 2025, 3:33 PM IST
बिहार : प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल
Read Time:2 Minute, 58 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करवाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई। उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि प्रशांत किशोर न्यायिक हिरासत से बाहर आने के बाद पटना स्थित अपने आवास पर आराम कर रहे थे। इसी बीच सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल मेदांता अस्पताल के डॉक्टर अजीत प्रधान अपनी टीम और एंबुलेंस के साथ उनके आवास पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात में ही उन्हें कमजोरी और डिहाइड्रेशन की समस्या आई थी। मंगलवार की सुबह डॉक्टर की टीम उनके आवास पहुंची। मेदांता अस्पताल के डॉ. अजीत प्रधान ने उनकी स्वास्थ्य जांच की और इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अस्पताल में उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप आमरण अनशन पर बैठे थे। सोमवार की सुबह पटना पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना और आमरण अनशन करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पहले उन्हें सशर्त जमानत दी लेकिन उन्होंने सशर्त जमानत लेने से इनकार कर दिया, इसके बाद फिर उन्हें बिना शर्त की जमानत दे दी गई थी।

सोमवार की रात न्यायिक हिरासत से बाहर आने के बाद प्रशांत किशोर ने घोषणा करते हुए कहा था कि मैं पहले भी अनशन पर था, हूं और आगे भी रहूंगा। उन्होंने दोहराया कि जनबल के सामने कोई बल नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा था, “मेरा अनशन जारी था, जारी है, जारी रहेगा। मैं अनशन वापस नहीं ले रहा हूं। हम बैठक करेंगे और अनशन की जगह तय कर मंगलवार को घोषणा की जाएगी। हम लोग बीपीएससी की दोबारा परीक्षा के लिए लीगल रास्ते भी अपनाएंगे।”

इसके बाद से ही वह अपने आवास पर आराम कर रहे थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *