BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 04 मार्च 2025 10:48 PM
  • 17.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार, कहा, ‘तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे सीएम’
  2. चुनाव अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ करें नियमित बैठक : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
  3. महिला समृद्धि योजना के पूरा न होने का आरोप, ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक
  5. स्वास्थ्य के नाम पर ‘आप’ सरकार में हुआ भ्रष्टाचार: रेखा गुप्ता
  6. किसानों के साथ सीएम मान की बातचीत विफल
  7. राहुल गांधी ने मंत्री वीरेंद्र कुमार को लिखा पत्र, पूछा-एनसीएससी और एनसीबीसी में पद खाली क्यों?
  8. मथुरा : होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन की जाए : राजू दास
  9. कांग्रेस प्रवक्ता के रोहित शर्मा के बॉडी शेमिंग करने पर भड़के राजनेता, पार्टी से एक्शन की मांग
  10. जम्मू-कश्मीर : बजट सत्र पर कांग्रेस नेता तारिक हमीद ने कहा,’बहाल हो रहा है लोकतंत्र’
  11. ‘औरंगजेब’ के कार्यकाल में भारत था सोने की चिड़िया : अबू आजमी
  12. बिहार बजट पर चुनावी साल की ‘छाया’, महिलाओं और किसानों पर भी विशेष फोकस
  13. बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला
  14. भारत ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ की ओर अपनी यात्रा में सीख को साझा करने काे इच्छुक : पीएम मोदी
  15. झारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ का बजट किया पेश, केंद्र से बकाया 1.36 लाख करोड़ की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई का ऐलान

बिहार : मनोहर लाल ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के ताजपोशी की घोषणा की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 7:22 PM IST
बिहार : मनोहर लाल ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के ताजपोशी की घोषणा की
Read Time:2 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार प्रदेश परिषद की बैठक में मंगलवार को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल के नाम की घोषणा की गई। केंद्रीय मंत्री, परिषद के प्रभारी और पर्यवेक्षक बनकर पटना पहुंचे मनोहर लाल ने उनकी ताजपोशी की घोषणा की।

पटना के बापू सभागार में आयोजित प्रदेश परिषद की बैठक में इसकी घोषणा करते हुए खट्टर ने कहा कि पार्टी की परंपरा रही है कि तीन साल में संगठन का नए सिरे से गठन किया जाता है। यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है। पार्टी का राष्ट्रीय पर्व चल रहा है। इसमें मंडल, जिला, प्रदेश समिति होती है। उन्होंने कहा कि बिहार में सांगठनिक रूप से 52 जिले हैं, जिनमें से 40 जिलों में इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि पार्टी के चुनाव प्रभारी राजेश वर्मा के सामने सोमवार को ही दिलीप जायसवाल ने नामांकन पत्र भरा था। इनकी प्रस्तावना सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, रामप्रीत पासवान, ब्रज किशोर बांध, ज्ञानचंद मांझी, केदार गुप्ता, रणधीर सिंह, रामसूरत राय और जगदीश राम ने की है। उन्होंने आगे दिलीप जायसवाल को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नाम घोषित किया और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

उन्होंने विश्वास जताया कि वे संगठन का कार्य सुचारू रूप से करेंगे। दरअसल, इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है और सभी दलों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश भाजपा संगठन के इस बड़े फैसले के साथ ही पार्टी ने आगामी चुनावी रणनीति को और धार देने का संकेत दिया है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सांसद राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद और संजय जायसवाल समेत पार्टी के तमाम बड़े चेहरे शामिल हुए। साथ ही, प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के करीब 15,000 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *